| AllIsWell | रेलवे नहीं लेती सबक 10603920 on : July 29, 2013 - 18:01:01 PM |
|
चालू वर्ष में पहले सात माह ट्रेन हादसों के नाम रहे। विडंबना यह है कि इन हादसों से रेलवे ने कोई सीख नहीं ली और न ही इन्हें रोकने के लिए कोई पहल की। दोषी पाए जाने वाले रेल अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई करने की बजाए कुछ ही दिनों में उन्हें बहाल कर हादसे को भुला दिया गया। |
| puneetmafia | ट्रेनों पर रहा छात्रों का कब्जा on : July 29, 2013 - 18:00:55 PM |
|
मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड के बापूधाम मोतिहारी से होकर गुजरने वाली सभी रेल गाड़ियों पर रविवार को छात्रों का कब्जा रहा। यात्री भेड़-बकरियों की तरह ठूंस कर यात्रा करने को विवश हुए। कई यात्री तो चलती ट्रेन से ही स्टेशन पर गिर पड़े, जिससे वे चोटिल हो गये। जानकारी के मुताबिक रविवार को शहर के सभी कालेज व विद्यालयों में पोलिटेक्निक प्रवेश हेतु परीक्षा आयोजित थी। जिसको लेकर शनिवार को ही दूसरे जिलों के हजारों छात्र मोतिहारी पहुंच चुके थे। शहर के होटलों में जगह नहीं मिलने के कारण वे बापूधाम मोतिहारी स्टेशन के फर्श पर ही सोने को विवश हुए। बावजूद इसके रेल प्रशासन कोई ठोस व्यवस्था नहीं कर सकी थी। आज दोपहर परीक्षा समाप्त होने के बाद ट्रेन पकड़ने के लिए छात्रों का हुजूम बापूधाम मोतिहारी पहुंच गया। स्टेशन पर जो भी ट्रेन आती छात्र उसके इंजन और छत पर सवार हो जाते। हालांकि आरपीएफ इंसपेक्टर और उनके जवानों ने खतरा को भांपते हुए इंजन पर सवार सभी छात्रों को नीचे उतारा। परंतु बोगी में जगह नहीं मिलने के कारण छात्र जान जोखिम में डाल ट्रेन की छत पर यात्रा को विवश हुए। स्टेशन पर अतिरिक्त बल नहीं होने के कारण आरपीएफ और जीआरपी को छात्रों को संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। |
| puneetmafia | Mangalore Nalin Kumar Kateel, MP, holds meeting with railway officials on pending railway issues und on : July 29, 2013 - 18:00:48 PM |
|
Mangalore |
| puneetmafia | - दो से फर्रुखाबाद तक जाएगी उत्सर्ग एक्सप्रेस - Amar Ujala on : July 29, 2013 - 18:00:46 PM |
|
लखनऊ। छपरा से कानपुर अनवरगंज तक चलने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस दो अगस्त से फर्रुखाबाद तक जाएगी। इस ट्रेन के विस्तार से फर्रुखाबाद जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। ट्रेन के विस्तार के आदेश रविवार को जारी कर दिए गए। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि 18191 उत्सर्ग एक्सप्रेस छपरा से शाम 7:05 बजे छूटकर सुबह 7:20 बजे लखनऊ जंक्शन होते हुए दोपहर 12:20 बजे फर्रुखाबाद पहुंचेगी। इसी तरह 18192 उत्सर्ग एक्सप्रेस फर्रुखाबाद से दोपहर 1:35 बजे छूटकर शाम 4:40 बजे कानपुर, 6:25 बजे लखनऊ और अगले दिन सुबह 8:35 बजे छपरा पहुंचेगी। |
| AllIsWell | स्टेशन पर की गड़बड़ी तो जाएंगे जेल on : July 29, 2013 - 18:00:45 PM |
|
यदि आप समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के विभिन्न स्थानों से गुजर रहे हैं। तो सावधान रहें। यहां आपकी कोई भी उल्टी सीधी हरकत आपको जेल पहुंचा सकती है। अवांछित तत्वों के अलावा चोरी व छिनतई की घटना को अंजाम देनेवाले, नशाखुरानी गिरोह के सदस्य भी अब रेलवे प्रशासन की नजर से बच नहीं सकते हैं। इसके लिए यहां खास इंतजाम हो चुका है। शरारती तत्वों व अश्लील हरकत करनेवाले लोगों पर अब स्टेशन पर लगे क्लोज सर्किट कैमरे की नजर होगी। अब ऐसे में गलत हरकत का प्रमाण हर वक्त मिलता रहेगा। किसी भी महिला या अन्य व्यक्ति के द्वारा कोई शिकायत दर्ज कराई जाती है। या फिर कोई अपराध होता है तो तत्काल पुलिस को साक्ष्य मिल जाएगा। आरोप सत्य पाने के साथ दोषी सीधे जेल भेजे जाएंगे। इस सिलसिले में आरपीएफ व जीआरपी को कमांडेंट ने सख्त निर्देश दिए हैं। इसके कार्यान्वयन की जिम्मेवारी आरपीएफ को दी गई है। वे अपने-अपने क्षेत्र में इस पर कड़ी नजर रखेंगे। |
| nikhilndls | Railways mobile court soon on : July 29, 2013 - 18:00:38 PM |
|
Imagine a railway court functioning in a moving train! In an initiative to speed up disposal of criminal and petty cases which are pending at the Railway Magistrate Court in Kollam, the Thiruvananthapuram division of railways will start ‘Court on Wheels’ in the coming months. |
| Jitendar | ट्रेनों पर रहा छात्रों का कब्जा on : July 29, 2013 - 18:00:37 PM |
|
मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड के बापूधाम मोतिहारी से होकर गुजरने वाली सभी रेल गाड़ियों पर रविवार को छात्रों का कब्जा रहा। यात्री भेड़-बकरियों की तरह ठूंस कर यात्रा करने को विवश हुए। कई यात्री तो चलती ट्रेन से ही स्टेशन पर गिर पड़े, जिससे वे चोटिल हो गये। जानकारी के मुताबिक रविवार को शहर के सभी कालेज व विद्यालयों में पोलिटेक्निक प्रवेश हेतु परीक्षा आयोजित थी। जिसको लेकर शनिवार को ही दूसरे जिलों के हजारों छात्र मोतिहारी पहुंच चुके थे। शहर के होटलों में जगह नहीं मिलने के कारण वे बापूधाम मोतिहारी स्टेशन के फर्श पर ही सोने को विवश हुए। बावजूद इसके रेल प्रशासन कोई ठोस व्यवस्था नहीं कर सकी थी। आज दोपहर परीक्षा समाप्त होने के बाद ट्रेन पकड़ने के लिए छात्रों का हुजूम बापूधाम मोतिहारी पहुंच गया। स्टेशन पर जो भी ट्रेन आती छात्र उसके इंजन और छत पर सवार हो जाते। हालांकि आरपीएफ इंसपेक्टर और उनके जवानों ने खतरा को भांपते हुए इंजन पर सवार सभी छात्रों को नीचे उतारा। परंतु बोगी में जगह नहीं मिलने के कारण छात्र जान जोखिम में डाल ट्रेन की छत पर यात्रा को विवश हुए। स्टेशन पर अतिरिक्त बल नहीं होने के कारण आरपीएफ और जीआरपी को छात्रों को संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। |
| nikhilndls | Wi-Fi facility at NDLS on : July 29, 2013 - 18:00:27 PM |
|
All the platforms of NDLS is going to get Wi-Fi facility within coming 3-4 months. News from today's Bengali news Paper "Ei samay". |
| railgenie | Railways mobile court soon on : July 29, 2013 - 18:00:26 PM |
|
Imagine a railway court functioning in a moving train! In an initiative to speed up disposal of criminal and petty cases which are pending at the Railway Magistrate Court in Kollam, the Thiruvananthapuram division of railways will start ‘Court on Wheels’ in the coming months. |
| Jitendar | नयी सवारी गाड़ी का परिचालन आरंभ on : July 29, 2013 - 18:00:33 PM |
|
समस्तीपुर-सहरसा रेलखंड के सलौना स्टेशन से जुड़े यात्रियों को दोहरी खुशी की सौगात मिली है। उद्घाटन के बाद से बंद पीआरएस आरक्षण काउंटर को विभाग ने गुरुवार से चालू कर दिया है। वहीं वजट में इस रेलखंड को मिली एक जोड़ी सवारी गाड़ी का परिचालन भी शुक्रवार से आरंभ कर दिया गया है। जानकारी देते हुए स्टेशन अधीक्षक अरुणा ने बताया कि उक्त 55534 नम्बर की डाउन ट्रेन समस्तीपुर से रात्रि के करीब 20.30 पर खुलेगी जो 22.23 में सलौना से गुजरेगी। वहीं 55533 अप सवारी गाड़ी मधेपुरा से 6.05 सुबह में खुलेगी जो 12 बजे से करीब समस्तीपुर पहुंचेगी। स्टेशन अधीक्षक ने बताया की गुरुवार से आरंभ किये गये आरक्षण काउंटर से अब तक एक भी टिकट नहीं कटा है। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में लोग नहीं आ रहे हैं। जानकारी होने पर यहां आरक्षण के लिए भी भीड़ जुटेगी। |
General Discussion
|
|
PNR Predictions
|
|
Train Discussion
|
|
Feedback
|
Indian Railways News
|
