| नयी सवारी गाड़ी का परिचालन आरंभ by Jitendar on 29 July, 2013 - 06:00 PM | ||
|---|---|---|
Jitendar | नयी सवारी गाड़ी का परिचालन आरंभ on 29 July, 2013 - 06:00 PM | |
समस्तीपुर-सहरसा रेलखंड के सलौना स्टेशन से जुड़े यात्रियों को दोहरी खुशी की सौगात मिली है। उद्घाटन के बाद से बंद पीआरएस आरक्षण काउंटर को विभाग ने गुरुवार से चालू कर दिया है। वहीं वजट में इस रेलखंड को मिली एक जोड़ी सवारी गाड़ी का परिचालन भी शुक्रवार से आरंभ कर दिया गया है। जानकारी देते हुए स्टेशन अधीक्षक अरुणा ने बताया कि उक्त 55534 नम्बर की डाउन ट्रेन समस्तीपुर से रात्रि के करीब 20.30 पर खुलेगी जो 22.23 में सलौना से गुजरेगी। वहीं 55533 अप सवारी गाड़ी मधेपुरा से 6.05 सुबह में खुलेगी जो 12 बजे से करीब समस्तीपुर पहुंचेगी। स्टेशन अधीक्षक ने बताया की गुरुवार से आरंभ किये गये आरक्षण काउंटर से अब तक एक भी टिकट नहीं कटा है। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में लोग नहीं आ रहे हैं। जानकारी होने पर यहां आरक्षण के लिए भी भीड़ जुटेगी। | ||