| स्टेशन पर की गड़बड़ी तो जाएंगे जेल by AllIsWell on 29 July, 2013 - 06:00 PM | ||
|---|---|---|
AllIsWell | स्टेशन पर की गड़बड़ी तो जाएंगे जेल on 29 July, 2013 - 06:00 PM | |
यदि आप समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के विभिन्न स्थानों से गुजर रहे हैं। तो सावधान रहें। यहां आपकी कोई भी उल्टी सीधी हरकत आपको जेल पहुंचा सकती है। अवांछित तत्वों के अलावा चोरी व छिनतई की घटना को अंजाम देनेवाले, नशाखुरानी गिरोह के सदस्य भी अब रेलवे प्रशासन की नजर से बच नहीं सकते हैं। इसके लिए यहां खास इंतजाम हो चुका है। शरारती तत्वों व अश्लील हरकत करनेवाले लोगों पर अब स्टेशन पर लगे क्लोज सर्किट कैमरे की नजर होगी। अब ऐसे में गलत हरकत का प्रमाण हर वक्त मिलता रहेगा। किसी भी महिला या अन्य व्यक्ति के द्वारा कोई शिकायत दर्ज कराई जाती है। या फिर कोई अपराध होता है तो तत्काल पुलिस को साक्ष्य मिल जाएगा। आरोप सत्य पाने के साथ दोषी सीधे जेल भेजे जाएंगे। इस सिलसिले में आरपीएफ व जीआरपी को कमांडेंट ने सख्त निर्देश दिए हैं। इसके कार्यान्वयन की जिम्मेवारी आरपीएफ को दी गई है। वे अपने-अपने क्षेत्र में इस पर कड़ी नजर रखेंगे। | ||