| RailEnquiry Admin | वर्षों से जमे हुए रेलकर्मचारी दानापुर मंडल से हटाये जाएंगे on : September 27, 2016 - 12:23:41 PM |
|
दानापुर मंडल में बहुत से ऐसे रेलकर्मी हैं जो वर्षों से पदस्थापित हैं और किसी भी तरह करके भी जगह छोड़ना नहीं चाहते| पटना जं, राजेंद्र नगर, दानापुर, मोकामा, किउल, जमुई, बक्सर और आया कई स्टेशन जो दानापुर मंडल में आते हैं, वहां बुकिंग व् पार्सल विभाग में बहुत से रेलकर्मी तय सीमा से काफी समय से अड़े हुए हैं| इसके अलावा ऐसे बहुत से टिकट निरीक्षक और आरक्षण क्लर्क भी हैं जो अपने स्थानों पर जमे हुए हैं| रमेश कुमार झा, जो दानापुर मंडल के प्रबंधक हैं, ने ऐसे सभी कर्मचारियों को तत्काल हटाने के आदेश जारी कर उन्हें दूसरे स्टेशनों पर तैनात करने को कहा है| रमेश झा ने इसके अलावा उन सभी रेल कर्मियों पर कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं जिन पर यात्रियों से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है| |
| RailEnquiry Admin | Indian Railways going corporate way on : September 27, 2016 - 12:05:32 PM |
|
Indian Railway is going under thorough make over and restructuring. Till date the total structure of Indian Railway is being run as it was in colonial days. However, to improve its brand image and to perform better it will be more like corporate style. Now there will be station directors who will be responsible for station’s performance towards passenger’s needs. As many as 75 railway stations are chosen by Indian Railways including - Old Delhi, New Delhi, Chennai, Howrah, Jaipur, Bengaluru and Mumbai CST, where station directors will be appointed under A1 category. The stations mentioned above will receive their directors in first place. The basic idea behind such restructuring is to increase business activities thereby enhancing passenger satisfaction. Such stations can also play a role of business and economic hubs. By the end of this year Station directors will be deployed under whom services offered on stations will be a direct responsibility. As per the current structure, stations managers and superintendents are appointed on each station who are not responsible for any kind of services offered on railway stations. The job of stations directors is to operate the railway station and enhance its economic viability, as they will have more contractual and financial powers. |
| RailEnquiry Admin | Stinky blanket and unwashed bed roll in Rajdhaani Express on : September 27, 2016 - 11:39:15 AM |
|
It seems that “Swachh Rail Swachh Bharat” (Clean rail Clean India) initiative has not affected or apply to some Rajdhaani Express connecting National Capital to various places of India. The reason might be that these trains were not in the inspection list. Passengers travelling in 12310 New Delhi-Rajendra Nagar Rajdhani Express on Monday complained about stinky blanket and unwashed Bed-Roll. Many passengers who were travelling to Patna said that Up train always starts with clean bed rolls but ‘down’ carries the same used ones. It’s not the first time they have noticed, infact it is a usual practise. Although after complaint bed-sheets do change but blanket remains same with its unbearable smell. Also from the food menu Curd and ice cream was unavailable which is a part of fixed menu of every Rajdhaani Express. It should be noted that in any case after completion of journey, bedrolls are sent to laundry but blankets are used repeatedly. |
| RailEnquiry Admin | नई-दिल्ली - राजेंद्र नगर राजधानी में हंगामा on : September 27, 2016 - 11:20:56 AM |
|
12310 राजधानी एक्सप्रेस में, जो नई दिल्ली से चलकर राजेंद्र नगर जाती है, कानपुर पहुँचने से पहले कुछ महिलाओं ने हंगामा कर दिया| महिलाओं का कहना था की कुछ युवक शराब पीकर शोर मचा रहे थे और उनकी आपत्ति व्यक्त करने पर भी नहीं मान रहे थे| हंगामा देख कानपुर स्टेशन पहुँचने से पहले ही एस्कॉर्ट रेल पुलिस ने पहुंचकर महिलाओं को शांत कराया और दूसरी बोगी में सीट का प्रबंध करा दिया| |
| RailEnquiry Admin | रिजर्वेशन के बाद भी ए सी कोच ना लगाने पर कोसी एक्सप्रेस के यात्रयों का हंगामा on : September 27, 2016 - 11:11:44 AM |
|
एक अजीबोगरीब वाक्या में पटना से सहरसा जाने वाली कोसी एक्सप्रेस में रेलवे ने गाडी के रवाना होने से ठीक पहले ए सी कोच नहीं लगाए जाने की घोषणा की, जिस वजह से यात्रियों ने हंगामा कर दिया क्योंकि उनसे ए सी के पैसे लिए गए थे| ट्रैन नंबर 18698 कोसी एक्सप्रेस में वातानुकूलित डिब्बे लगाए जाते हैं पर सोमवार को को डिब्बे नदारत थे| यात्रियों का कहना है की उन्होंने तत्काल रिजर्वेशन करवाया था जिसपर रेलवे प्रशाशन ने कहा की तत्काल का पैसा वापस नहीं होता है| हंगामा बढ़ते देख फिर स्टेशन अधीक्षक ने आरक्षण करने वाले यात्रयों का पैसा वापस करवाया और ट्रेन को रवाना किया| |
| RailEnquiry Admin | कोल्कता-जयनगर-आसनसोल छठ पूजा स्पेशल ट्रेन on : September 27, 2016 - 10:12:32 AM |
|
कोलकाता-जयनगर-आसनसोल छठ पूजा स्पेशल ट्रेन 8 और 15 नवम्बर को चलेगी| 03586 नंबर की इस ट्रेन में 9 द्वितीय शयनयान श्रेणी के और 6 सामान्य श्रेणी के डिब्बे लगेंगे| ये ट्रैन 8 नवम्बर को दोपहर 12 बजे जयनगर से प्रस्थान करके 12:20 पर मधुबनी, सकरी 1:16 बजे, दरभंगा 1:45 पर और समस्तीपुर 3:15 पर पहुंचेगी| इसके आसनसोल पहुँचने का समय रात 10 बजे निर्धारित किया गया है| यही ट्रैन 03585 बनकर सोमवार को कोलकाता से 7 और 14 नवम्बर 8:15 रात में चलेगी और अगले दिन सुबह 6 बजे समस्तीपुर, 7 बजे दरभंगा, 7:50 पर सकरी, मधुबनी 8:30 पर और जयनगर 9:30 पहुँच जाएगी| |
| RailEnquiry Admin | रक्सौल - हावड़ा के लिए विशेष गाडी on : September 27, 2016 - 09:52:14 AM |
|
नवरात्री और दिवाली में ट्रेनों में भीड़ हद से ज्यादा बढ़ जाती है जिस वजह से स्थायी चलने वाली ट्रेनों में टिकेट मिल पाना असंभव लगता है| इसका ध्यान रखते हुए रेलवे भी स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाकर यात्रयों को सहूलियत देने का प्रयास करता है|हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लगातार स्पेशल ट्रेनों की सूची बढ़ रही है खासकर कोलकाता, बिहार और उत्तर प्रदेश की तरफ जाने वाली ट्रेनों की| हावड़ा से रकसौल के बीच दो दिन चलेगी जनसाधारण स्पेशल छठ ट्रेन, इसके अलावा कोलकाता से जयनगर होते हुए आसनसोल जाने वाली एक विशेष गाडी चलायी जाएगी|03042 नंबर की 13 सामान्य श्रेणी के डिब्बों के साथ छठ स्पेशल ट्रेन जो रक्सौल से सायं 07:45 पर 4 और 11 नवम्बर को चलेगी, सीतामढ़ी 9:50 रात में पहुंचेगी जबकि इसके दरभंगा पहुँचने का समय रात 11:45 है और हावड़ा पहुचने का अगले दिन दोपहर 12:15 है|यही गाडी हावड़ा से 3 और 10 नवम्बर को रात 10:20 पर वापिस रक्सौल के लिए चलेगी जो समस्तीपुर अगले दिन सुबह 9:55 पर समस्तीपुर, दरभंगा 11 बजे और शाम ४ बजे तक रक्सौल पहुंचेगी| |
| RailEnquiry Admin | मेरठ रेलवे स्टेशन पे नौचंदी एक्सप्रेस में छात्रों की तोड़फोड़ on : September 26, 2016 - 23:24:09 PM |
|
लखनऊ आबकारी पुलिस विभाग की भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने अतिरेकता में बहते हुए नौचंदी एक्सप्रेस में तोड़फोड़ की तथा रेल के इंजन पर पथराव भी किया| अभ्यर्थियों की इस हरकत ने नौचंदी लिंक एक्सप्रेस के लोको पायलट को घायल भी कर दिया| सहारनपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली ये गाडी जो मुज़फ्फरनगर और मेरठ होकर गुजरती है मामला शांत होने के बाद देर रात में ही रवाना हो सकी| अभ्यर्थी बिना पुलिस लाठीचार्ज के नहीं माने और देर रात तक हंगामा करते रहे| नारेबाजी के साथ रिजर्वेशन सीटों को भी युवकों ने घुसकर अपने अधिगृहित कर लिया जिसकी वजह से यात्रयों को परेशानियों का सामना करना पड़ा| पुलिस ने किसी तरह से युवकों को जब डिब्बों से उतरा तो हंगामा फिर बढ़ा और कुछ ही देर में वे फिर से डिब्बों में वापस चले गए| ट्रेन के इंजन को पथराव के दौरान नुकसान भी हुआ और रात 1 बजे दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को भेज जा सका| भारत में इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही हैं जहाँ बिना वजह भीड़ का फायदा उठाकर सार्वजनिक संम्पत्ति का नुकसान किया जाता है| |
| RailEnquiry Admin | मोरादाबाद मंडल में ट्रेन नहीं चल पाती 100 की मि प्रति घंटे से तेज़ on : September 26, 2016 - 23:22:25 PM |
|
एक तरफ टैल्गो के ट्रायल रन के दौरान 180 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार रेलवे ने छुई है वहीँ मोरादाबाद मंडल से गुजरने वाली सारी गाड़िया 100 किमी प्रति घंटे से आगे नहीं बढ़ पा रही हैं| स्टेशन अधीक्षक का कहना है की वर्तमान रेलवे ट्रैक की स्थिति में ट्रेनों को 100 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ चला पाना नामुमकिन है| मोरादाबाद से होते हुए दिल्ली जाने वाली कई महत्वपूर्ण गाड़ियां गुजरती हैं परंतु ट्रेनों की रफ़्तार चिंता का विषय बनी हुई है| ध्यान देने योग्य बात ये है की दिल्ली से चलकर मोरादाबाद तक ट्रेन फिर भी 110किमि प्रति घंटे की अधिकतम रफ़्तार से आ जाती है पर मोरादाबाद से लखनऊ के बीच 100 किमी प्रति घंटे भी पार नहीं कर पाती, वहीँ निजामुद्दीन से आगरा के बीच 160 किमि प्रति घंटे तक की रफ़्तार गतिमान एक्सप्रेस पकड़ती है| गति बढ़ाने का लक्ष्य तो रखा गया है किन्तु धीरे धीरे- 2017 तक अभी 110 की मि तक लाने का प्रयास किआ जाएगा और 120 तक लाने में 2019 भी हो सकता है| भारत की सबसे तेज़ ट्रेनों के रूट का चयन करते समय मोरादाबाद मंडल को सोचा भी नहीं गया था| |
| RailEnquiry Admin | एक अक्टूबर से बदल जाएगा रेल कर्मचारियों का रंग रूप on : September 26, 2016 - 23:20:48 PM |
|
भारत की रेल गाड़ियों की गति में परिवर्तन हुए, रेलवे स्टेशन का स्वरुप बदला, यात्रयों को नवीनतम सुवधियाएं दी गयीं तो रेल कर्मचारियों की वेश-भूषा भी बदलनी चाइये थी| रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इसकी औपचारिक घोषणा रेल-बजट में करदी थी कि भारतीय रेल का पूरा रंग रूप बदलने जा रा है| 1 अक्टूबर से अंग्रेजों के ज़माने से चली आ रही यूनिफार्म को दरकिनार कर ऋतू बेरी तथा अन्य डिजाइनरो द्वारा तैयार की गयी यूनिफॉर्म्स में देखा जाएगा| रेलवे ने इसे अभी तक दिखाया तो नहीं है पर नई यूनिफॉर्म्स स्टेशन मास्टर, टी टी ई, लोको पायलट के साथ साथ कुलियों को भी पहनाई जाएगी| रेलवे टाइम-टेबल में इसे 1 अक्टूबर से लागू कर दिया जाएगा पर अनिवार्य की तारीख तय नहीं की गई है| |
General Discussion
|
|
PNR Predictions
|
|
Train Discussion
|
|
Feedback
|
Indian Railways News
|
