वर्षों से जमे हुए रेलकर्मचारी दानापुर मंडल से हटाये जाएंगे by RailEnquiry Admin on 27 September, 2016 - 12:23 PM | ||
---|---|---|
![]() | वर्षों से जमे हुए रेलकर्मचारी दानापुर मंडल से हटाये जाएंगे on 27 September, 2016 - 12:23 PM | |
दानापुर मंडल में बहुत से ऐसे रेलकर्मी हैं जो वर्षों से पदस्थापित हैं और किसी भी तरह करके भी जगह छोड़ना नहीं चाहते| पटना जं, राजेंद्र नगर, दानापुर, मोकामा, किउल, जमुई, बक्सर और आया कई स्टेशन जो दानापुर मंडल में आते हैं, वहां बुकिंग व् पार्सल विभाग में बहुत से रेलकर्मी तय सीमा से काफी समय से अड़े हुए हैं| इसके अलावा ऐसे बहुत से टिकट निरीक्षक और आरक्षण क्लर्क भी हैं जो अपने स्थानों पर जमे हुए हैं| रमेश कुमार झा, जो दानापुर मंडल के प्रबंधक हैं, ने ऐसे सभी कर्मचारियों को तत्काल हटाने के आदेश जारी कर उन्हें दूसरे स्टेशनों पर तैनात करने को कहा है| रमेश झा ने इसके अलावा उन सभी रेल कर्मियों पर कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं जिन पर यात्रियों से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है| |