| puneetmafia | India train accident: Bihar trains resume after hitting pilgrims on : August 22, 2013 - 00:00:27 AM |
|
Services have been partially restored at a remote station in the Indian state of Bihar where 28 people were killed after being hit by an express train while crossing the tracks.Trains have been restored in one direction and the authorities have announced compensation for the victims.On Monday, the state chief minister said 37 people had died, but railway officials later revised the toll down.An angry mob then assaulted the driver and set the train alight.The victims, mostly Hindu pilgrims, had just alighted from a local train at Dhamara Ghat station and were on their way to a temple in Saharsa district.The pilgrims were hit by the Rajya Rani Express travelling on the opposite track.The fire started by the mob destroyed most of the train "When I reached the scene, bodies were lying scattered all around. People were crying for help and there was no medical facility to be seen. Help came only after four or five hours," eyewitness Tuntun Ram told the BBC on Tuesday morning. |
| nikhilndls | धमहरा हादसे के लिए रेलवे व राज्य सरकार दोषी : मोदी on : August 22, 2013 - 03:00:25 AM |
|
धमहरा स्टेशन पर घटी दर्दनाक घटना के लिए रेलवे व राज्य सरकार दोनों ही दोषी हैं। लेकिन दोनों एक-दूसरे पर दोष मढ़ कर अपनी जिम्मेदारी से बचना चाहते हैं। ये बातें पूर्व उप मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को स्थानीय परिसदन में कही। उन्होंने कहा कि राज्य में जदयू की सरकार कांग्रेस के बूते टिकी है और जदयू भी कांग्रेस को कहीं न कहीं सहयोग कर रही है। लेकिन घटना की जिम्मेदारी लेने से दोनों ही भाग रहे हैं। श्री मोदी ने रेल राज्य मंत्री द्वारा लोकसभा में दिए गए बयान को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि बयान का भाजपा के सांसदों ने सदन में विरोध किया। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री इसे दुर्घटना तक मानने को तैयार नहीं हैं। कहा कि स्टेशन पर जब फुटओवर ब्रिज नहीं है तो रेल मंत्री को बताना चाहिए कि कोई यात्री दूसरे नंबर प्लेटफार्म पर कैसे जाएगा। रेल मंत्री तो ऐसे बात कर रहे हैं, मानो यह स्टेशन के प्लेटफॉर्म से बाहर की घटना है। उन्होंने कहा कि जब दोनों प्लेटफॉर्मो पर ट्रेनें लगी थीं तो तीसरी ट्रेन को वहां से निकालने का कोई औचित्य नहीं था। भीड़ के बावजूद 80 किमी प्रति घंटा की स्पीड से ट्रेन गुजरना भी दुर्घटना का कारण बना है। उन्होंने रेल मंत्री पर रात के अंधेरे में आने को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि शायद वे जनता का सामना करने की स्थिति में नहीं थे। श्री मोदी ने रेल मंत्री से आश्रितों के परिवार के एक-एक सदस्य को नौकरी देने की मांग किया। वहीं राज्य सरकार पर आक्षेप करते हुए कहा पटना में छठ के दौरान घटना घटने पर भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर विशेष व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया था। इसका पालन किया गया होता तो ऐसी नौबत नहीं आती। घटना के पांच घंटे बाद जिला प्रशासन व सात घंटे बाद रेल अधिकारी के पहुंचने की बात कहते हुए उन्होंने इसे संवेदनहीनता करार दिया। रेल दुर्घटना के मृतकों के सामूहिक दाह संस्कार में रेल व प्रशासन के अधिकारी तो दूर, राज्य सरकार के मंत्री तक शामिल नहीं हुए। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन मंत्री के रात के एक बजे व रेल मंत्री के 4.30 बजे अस्पताल में घायलों से मिलने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि धमहरा जाने तक सड़क नहीं थी। यदि हेलीकॉप्टर से डॉक्टरों की टीम वहां भेजी गई होती तो कम से कम छह लोगों की जान बच सकती थी। उन्होंने कहा कि हम तोड़-फोड़ की घटना में विश्वास नहीं रखते लेकिन जिस तरह की घटना घटी, उसमें आक्रोश स्वभाविक था। उन्होंने रेलवे द्वारा एक हजार लोगों पर दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर कोई कार्रवाई नहीं करने की मांग की। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री रेणु कुशवाहा, विधायक सुरेन्द्र मेहता, बेगूसराय भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह व खगड़िया भाजपा जिला अध्यक्ष रामानुज चौधरी ने पूरे घटनाक्रम की जांच की। इसके बाद वे सदर अस्पताल में घायलों से मुलाकात करने गए और इलाज को लेकर परिजनों से पूछताछ की। |
| puneetmafia | Train hits auto, 2 killed on : August 22, 2013 - 00:00:04 AM |
|
Two persons, D. Sudharani (23), homemaker, and A. Mahesh (25), auto driver of Kaluvarai, were killed on the spot when the autorickshaw in which they were travelling was hit speeding Durg-Visakhapatnam passenger train around 10 a.m. on Tuesday at an unmanned level crossing at G.T. Valasa in Bobbili mandal. The train stopped for 40 minutes at the spot as the badly mangled auto was entangled in nose of the engine. Railway police removed the auto and allowed the train to pass. |
| railgenie | लंबित रेल परियोजनाओं के लिए धन देने की मांग on : August 21, 2013 - 23:58:04 PM |
|
सांसद दिनेश चंद्र यादव ने लोकसभा में मंगलवार को बिहार की लंबित रेल परियोजनाओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त आवंटन उपलब्ध कराने की मांग की।श्री यादव ने नियम-377 के अधीन लोकसभा में सूचना देते हुए कहा कि पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर अंतर्गत खगड़िया से कुशेश्वर स्थान, हसनपुर-कुशेश्वर स्थान-सकरी नई रेल लाइन निर्माण एवं सहरसा से फारबिसगंज तथा मधेपुरा से पूर्णिया के बीच अमान परिवर्तन की स्वीकृति करीब 14 वर्ष पूर्व हुई थी। किंतु, ये परियोजनाएं पूरी नहीं हुई है और निर्माण की गति काफी धीमी है। उन्होंने कहा कि यूपीए-2 की सरकार में सभी रेल बजट में रेल मंत्री अगले वर्ष तक इन परियोजनाओं को पूरी करने की मांग करते रहे। किंतु, आवंटन के अभाव में इन परियोनाओं का काम रूका पड़ा हुआ है और निर्माण की गति धीमी है। इससे लोगों को काफी कठिनाइयां हो रही है। उन्होंने रेल मंत्री से इन परियोजनाओं के लिए पर्याप्त आवंटन उपलब्ध कराकर काम पूरा कराने की मांग की |
| nikhilndls | रेलवे के कमर्शियल मैनेजर को मुख्य समस्याओं से कराया अवगत on : August 21, 2013 - 23:58:01 PM |
|
कठुआ : जन सेवा संस्था के पदाधिकारी मंगलवार को कठुआ रेलवे स्टेशन पहुंचे और फिरोजपुर मंडल रेलवे के कमर्शियल मैनेजर उपजीत सिंह से भेंट की। संस्था के सदस्यों ने स्टेशन पर यात्रियों सहित स्थानीय लोगों को पेश आ रही समस्याओं से अवगत कराया। संस्था के शशी शर्मा ने मैनेजर को बताया कि स्टेशन पर आने वाले यात्रियों व आसपास के लोगों की कई सालों से लंबित समस्याएं हैं। इस बारे में समय-समय पर रेल महाप्रबंधक और उच्चाधिकारियों को लिखित में अवगत कराया गया है। लेकिन अभी तक उनका समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्य समस्या जहां पर आने वाले यात्रियों के लिए कवर्ड वेटिंग रूम नहीँ है। इससे यात्रियों को परेशानी होती है। हालांकि बनाए गए वेटिंग रूम में सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं। इसके साथ ही स्थानीय गोविंदसर निवासियों की ट्रैक के दोनों और कृषि भूमि है, जिन्हें वहां पर जाने के लिए खतरे के साथ-साथ दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए कई बार ओवरब्रिज की मांग की गई है। लेकिन अभी तक इस मांग पर गौर नहीं हुआ। इसी तरह रेलवे स्टेशन के आसपास का रोड दयनीय हालत में हैं। वहीं उन्होंने कठुआ से शाम के पांच बजे के बाद सुबह ढाई बजे तक जम्मू के लिए कोई रेल नहीं जाने से लोगों की इस मुख्य समस्या से भी अवगत कराया और कहा कि दोहरीकरण के बाद भी लोग रेल सुविधा का पूरा लाभ नहीं ले रहे हैं। आज भी एक ही दिशा से रेल चल रही है। ऐसे में शाम पांच बजे के बाद भी कठुआ से जम्मू के लिए रेल चलाई जाए तो इससे लोगों को रेल सुविधा का सही लाभ मिल सकेगा। कमर्शियल मैनेजर ने संस्था के पदाधिकारियों को उनकी जायज मांगों को रेलवे के उच्च अधिकारियों के सामने रखने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर संस्था के रमेश कुमार, बंटी, चमन पाधा, साजन कुमार आदि साथ थे। |
| Jitendar | RUNNING OF GANPATI SPECIAL TRAINS ON KONKAN RAILWAY DURING GANPATI FESTIVAL on : August 21, 2013 - 23:57:51 PM |
|
In order to cater for the extra rush during the ensuing Ganpati Festival -2013, Konkan Railway, in co-ordination with Western Railway, has introduced the following Special Train between Ahemdabad- Madgaon for the convenience of its most valuable and esteemed passengers. The details of these train services are as under: Ahemdabad- Madgaon-Ahemdabad Superfast Special Train |
| riteshexpert | Recruitment against sports quota on : August 21, 2013 - 23:57:36 PM |
|
Recruitment against sports quota |
| nikhilndls | कोसीवासियों के लिए अब भी दूर है दिल्ली on : August 21, 2013 - 23:57:32 PM |
|
आजादी के बाद से अबतक रेल सुविधाओं के विकास के मामले में उपेक्षा का दंश झेल रहे कोसीवासियों के लिए दिल्ली अभी भी दूर है। छोटी लाइन से बात आगे बढ़ी तो सहरसा व मधेपुरा तक बड़ी रेल लाइन पर अटक गयी। कोसी प्रमंडल के सहरसा, सुपौल व मधेपुरा जिले से अबतक मेनलाइन की ट्रेनें नहीं गुजरती है। यहां से लंबी दूरी के लिए ट्रेनों का सर्वथा अभाव है।कोलकाता, गुवाहाटी, दिल्ली व दक्षिण भारत जाने के लिए लोगों को आज भी दूसरे शहरों में जाकर ट्रेनें पकड़नी पड़ती है। सहरसा से देश की राजधानी दिल्ली जाने के लिए सिर्फ दो ट्रेन पुरबिया व गरीब रथ है। किंतु, गरीब रथ सप्ताह में तीन दिन और पुरबिया दो दिन है। यहां से अमृतसर जाने के लिए जनसेवा एक्सप्रेस व जनसाधारण एक्सप्रेस है। किंतु, जनसेवा से सिर्फ मजदूर वर्ग के लोग ही दूसरे शहरों में रोजी की तलाश में जाते हैं। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास तक नहीं है। जनसाधारण सप्ताहिक ट्रेन है। ऐसी स्थिति में तीनों जिले के लोग दिल्ली जाने के लिए पटना जाकर ट्रेन पकड़ने को मजबूर हैं। सहरसा से लंबी दूरी की एक और ट्रेन हाटे-बाजारे एक्सप्रेस है जो सियालदह तक जाती है। लंबी दूरी के ट्रेन सेवा शुरू करने की कोसी के लोगों की चिरलंबित मांग रही है। चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रवाल कहते हैं कि लंबी दूरी की ट्रेन की बात तो छोड़िए तमाम प्रयासों के बावजूद पटना के लिए रात्रिकालीन ट्रेन सेवा शुरू नहीं हो सकी है। आजादी के बाद से बिहार के आठ नेता रेलमंत्री रहे। किंतु, स्व. ललित नारायण मिश्र को छोड़ दिया जाए तो किसी ने भी कोसी में रेल सुविधाओं के विकास को पर्याप्त तवज्जों नहीं दिया। |
| irmafia | UP approves Lucknow metro project on : August 21, 2013 - 23:57:18 PM |
|
The Uttar Pradesh government on Tuesday approved the revised Detailed Project Report (DPR) submitted by Delhi Metro Rail Corporation for the proposed Lucknow metro rail project.The decision was taken at a cabinet meeting, chaired by Chief Minister Akhilesh Yadav. The chief minister was authorised to consult the Centre on the DPR and make amendments and changes in the future.The cabinet decided to implement north-south corridor from airport to Munsi Pullia on priority basis in the first phase, a UP government spokesman said.The chief minister was also authorised to take decision on practical problems faced in the implementation of the proposed north-south corridor.An estimated 6.45 lakh passengers will use this corridor in the year 2020, the 'peak hour peak direction traffic (PHPDT)' of this corridor is estimated to be 20,976 in 2020.The metro service is expected to start operations in December 2016. |
| RailXpert | Train hits auto, 2 killed on : August 21, 2013 - 23:56:53 PM |
|
Two persons, D. Sudharani (23), homemaker, and A. Mahesh (25), auto driver of Kaluvarai, were killed on the spot when the autorickshaw in which they were travelling was hit speeding Durg-Visakhapatnam passenger train around 10 a.m. on Tuesday at an unmanned level crossing at G.T. Valasa in Bobbili mandal. The train stopped for 40 minutes at the spot as the badly mangled auto was entangled in nose of the engine. Railway police removed the auto and allowed the train to pass. |
General Discussion
|
|
PNR Predictions
|
|
Train Discussion
|
|
Feedback
|
Indian Railways News
|
