| लंबित रेल परियोजनाओं के लिए धन देने की मांग by railgenie on 21 August, 2013 - 11:58 PM | ||
|---|---|---|
railgenie | लंबित रेल परियोजनाओं के लिए धन देने की मांग on 21 August, 2013 - 11:58 PM | |
सांसद दिनेश चंद्र यादव ने लोकसभा में मंगलवार को बिहार की लंबित रेल परियोजनाओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त आवंटन उपलब्ध कराने की मांग की।श्री यादव ने नियम-377 के अधीन लोकसभा में सूचना देते हुए कहा कि पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर अंतर्गत खगड़िया से कुशेश्वर स्थान, हसनपुर-कुशेश्वर स्थान-सकरी नई रेल लाइन निर्माण एवं सहरसा से फारबिसगंज तथा मधेपुरा से पूर्णिया के बीच अमान परिवर्तन की स्वीकृति करीब 14 वर्ष पूर्व हुई थी। किंतु, ये परियोजनाएं पूरी नहीं हुई है और निर्माण की गति काफी धीमी है। उन्होंने कहा कि यूपीए-2 की सरकार में सभी रेल बजट में रेल मंत्री अगले वर्ष तक इन परियोजनाओं को पूरी करने की मांग करते रहे। किंतु, आवंटन के अभाव में इन परियोनाओं का काम रूका पड़ा हुआ है और निर्माण की गति धीमी है। इससे लोगों को काफी कठिनाइयां हो रही है। उन्होंने रेल मंत्री से इन परियोजनाओं के लिए पर्याप्त आवंटन उपलब्ध कराकर काम पूरा कराने की मांग की | ||