| railgenie | There is no proper announcement system in 3/4 stations on : August 20, 2013 - 17:57:50 PM |
|
यदि बिहार के धमारा घाट स्टेशन पर समुचित सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली होती तो शायद लोगों की जान बच सकती थी। स्टेशन पर उद्घोषणा की व्यवस्था तो थी, लेकिन उसका उपयोग हुआ या नहीं, इसको लेकर रेलवे अधिकारियों के पास कोई स्पष्ट जवाब नहीं है। |
| riteshexpert | बंद समर्थकों ने सड़क व रेल यातायात को बनाया निशाना on : August 20, 2013 - 17:57:46 PM |
|
आरा : रोहतास जिले के बड्डी में स्वतंत्रता दिवस के दिन रविदास मूर्ति तोड़े जाने का विरोध कर रहे दलितों पर हमला किये जाने के खिलाफ सोमवार को आहूत शाहाबाद बंद का मिलाजुला असर देखा गया। इस दौरान बंद समर्थकों ने सड़क एवं रेल यातायात को निशाना बनाया। जिसके चलते रेल एवं सड़क परिचालन पर खासा प्रभाव पड़ा। माले कार्यकर्ता दोषियों को अविलंब सजा दिलाने एवं मुख्यमंत्री से इस्तीफा की मांग कर रहे थे। आरा में सुबह से ही माले कार्यकर्ता सड़क पर उतर आये थे। इस दौरान माले कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले आरा-पटना राजमार्ग को बस स्टैड के पास जाम कर दिया। जिसके चलते राजमार्ग पर वाहनों का परिचालन ठप होने से महाजाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पटना-सासाराम पैसेंजर ट्रेन को रोकर घंटों विरोध प्रदर्शन किया। शहर में विरोध मार्च निकाला गया। यहां आंदोलन का नेतृत्व माले नेता सुदामा प्रसाद, दिलराज प्रीतम, क्यामुद्दीन, राजू यादव, अमित बंटी,गोपाल प्रसाद, बालमुकंद चौधरी एवं दीना प्रसाद आदि कार्यकर्ता कर रहे थे। जगदीशपुर में नयका टोला मोड़ को जाम किया गया। इसाढ़ी बाजार में बंद का नेतृत्व विशुन ठाकुर, किशुन ठाकुर,इन्दु देवी, उमेश यादव, श्रीभगवान यादव, कमलेश यादव तथा श्रीराम यादव कर रहे थे। तरारी प्रखंड में खुटहां एवं फतेहपुर को जाम किया गया। नेतृत्व कामता प्रसाद, कृष्णा गुप्ता, मदन जी, राम दयाल पंडित एवं जनेश्वर सिंह कर रहे थे। पीरो में चन्द्रदीप सिंह, रामानुज, विन्देश्वरी सिंह, गड़हनी में विनोद मिश्रा, मुमताज, रामायण यादव, छपित राम, अवधेश पासवान, सहार प्रखंड में रमेश, मदन, रामदतराम, लालजी, चरपोखरी में बुद्धराम पासवान, टेगर राम, कैलाश पाठक, संदेश में परशुराम, नीलम कुंवर, अगिआंव में मनोज मंजील, रघुवर पासवान, सतीश यादव, विमल यादव, शाहपुर प्रखंड में हरेन्द्र सिंह एवं कोईलवर में नंदजी प्रसाद आंदोलन की कमान संभाले हुए थे। |
| eabhi200k | Bomb informed in Lokmanya Tilak Express on : August 20, 2013 - 17:57:42 PM |
|
लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। इलाहाबाद से सूचना मिली और कानपुर लोको शेड में सायरन बज गया। इसके बाद रेल अधिकारियों में भगदड़ मच गई और उन्नाव में ट्रेन रोककर चेकिंग कराई गई लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला। |
| puneetmafia | कमजोर पटरी पर हांफ रही ट्रेन on : August 20, 2013 - 17:57:39 PM |
|
जम्मू : संभाग के कई हिस्सों में जारी बारिश ने जम्मू-ऊधमपुर रेल सेक्शन पर रेल पटरी को खासा नुकसान पहुंचाया है। आलम यह है कि अब इस ट्रैक पर ट्रेन दौड़ते ही हांफने लगती है। ट्रेन को अब केवल बीस से तीस किलोमीटर की गति पर ही दौड़ाया जा रहा है। वहीं, बारिश से ट्रैक को हुए नुकसान के चलते ऊधमपुर-कटड़ा रेलवे सेक्शन के जल्द शुरू के आसार नजर नहीं आ रहे। हालांकि, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने सितंबर में कटड़ा तक ट्रेन पहुंचाने का दावा किया है। |
| eabhi200k | AASU blocks rail for 4 hours on : August 20, 2013 - 17:57:32 PM |
|
Borjhar, Aug. 19: Schedules of several trains, including the Rajdhani Express, went haywire as the Puthimari unit of the All Assam Students’ Union staged a rail blockade for over four hours at Kendukona in Kamrup district today. |
| nikhilndls | ट्रैक पर बुझ रही जिंदगी की 'लौ' on : August 20, 2013 - 17:57:22 PM |
|
कहीं लोग जानबूझकर रेलवे ट्रैक से होकर गुजरते हैं तो कहीं मजबूरी में ऐसा कर रहे हैं, लेकिन दोनों ही स्थिति खतरनाक हैं। गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गलत ढंग से रेलवे ट्रैक पार करने में दिल्ली रेल मंडल में पिछले सात माह में 575 लोगों की जान चली गई, बावजूद इसके न तो लोग बाज आ रहे हैं और न ही रेल प्रशासन समस्या को लेकर गंभीर है। |
| railenquiry | इंटरसीटी में महिला से मोबाइल व चेन झपटा on : August 20, 2013 - 17:56:57 PM |
|
पटना इंटरसीटी एक्सप्रेस में झपटमार गिरोह का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हद तब हो गई जब इस गिरोह ने सोमवार सुबह बांका आ रही इस ट्रेन में घटना को अंजाम दिया। हर बार की तरह इस बार मुड़हरा हाल्ट के पास घटना को अंजाम देकर अपराधी भागते बने। जानकारी के अनुसार पटना से एक नर्स अपने घर बांका आ रही थी। इसी दौरान मुड़हरा के समीप किसी ने उसके गले से सोने का चेन और हाथ से मोबाइल झपट कर फरार हो गया। घटना के बाद ट्रेन में अफरातफरी मच गई। लेकिन, तब तक ट्रेन के रूकने पर शातिर उतर कर भागने में सफल रहा। ट्रेन के बांका पहुंचने पर महिला ने बांका थाना पहुंच कर पुलिस से इसकी शिकायत की। महिला का बयान दर्ज कर पुलिस ने इसे प्राथमिकी के लिए जीआरपी थाना भागलपुर भेज दिया है। पुलिस ने उक्त शातिर की पहचान कर लिए जाने का दावा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापामारी शुरू कर दी है। मालूम हो कि इसी जगह पर इंटरसीटी और पैसेंजर दोनों ट्रेन के यात्रियों के साथ कई बार लूटपाट व छिनतई की घटना घट चुकी है। |
| sushil | जनकपुरी मेट्रो स्टेशन पर युवती ने लगाई छलांग on : August 20, 2013 - 16:00:12 PM |
|
नोएडा-द्वारका मेट्रो लाइन स्थित जनकपुरी पश्चिम मेट्रो स्टेशन पर सोमवार देर शाम साढ़े सात बजे एक युवती ने चलती ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। युवती को छलांग लगाते देख मेट्रो चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन तब तक वह ट्रेन की चपेट में आ गई थी। गंभीर रूप से जख्मी हालत में युवती को जनकपुरी स्थित माता चानन देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। |
| Jitendar | रेलवे घूस कांड : सिंगला समेत छह आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी on : August 20, 2013 - 15:57:08 PM |
|
रेलवे बोर्ड में सदस्य नियुक्त कराने के नाम पर 10 करोड़ रुपये रिश्वत मांगने के मामले में तत्कालीन रेलमंत्री पवन बंसल के भाजे विजय सिंगला समेत छह आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। सोमवार को न्यायायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट स्थित विशेष जज स्वर्णा कांता शर्मा की अदालत पेश किया गया था। अदालत ने मामलेमें आरोपी विजय सिंगला, रेलवे बोर्ड के पूर्व सदस्य महेश कुमार, एमवी मुराली कृष्णन, आरोपी सीवी वेणुगोपाल व दो अन्य की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी है। मामले में कुल दस आरोपियों में से चार अभी जमानत पर है। |
| AllIsWell | ट्रैक पर बुझ रही जिंदगी की 'लौ' on : August 20, 2013 - 15:00:13 PM |
|
कहीं लोग जानबूझकर रेलवे ट्रैक से होकर गुजरते हैं तो कहीं मजबूरी में ऐसा कर रहे हैं, लेकिन दोनों ही स्थिति खतरनाक हैं। गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गलत ढंग से रेलवे ट्रैक पार करने में दिल्ली रेल मंडल में पिछले सात माह में 575 लोगों की जान चली गई, बावजूद इसके न तो लोग बाज आ रहे हैं और न ही रेल प्रशासन समस्या को लेकर गंभीर है। |
General Discussion
|
|
PNR Predictions
|
|
Train Discussion
|
|
Feedback
|
Indian Railways News
|
