| जनकपुरी मेट्रो स्टेशन पर युवती ने लगाई छलांग by sushil on 20 August, 2013 - 04:00 PM | ||
|---|---|---|
sushil | जनकपुरी मेट्रो स्टेशन पर युवती ने लगाई छलांग on 20 August, 2013 - 04:00 PM | |
नोएडा-द्वारका मेट्रो लाइन स्थित जनकपुरी पश्चिम मेट्रो स्टेशन पर सोमवार देर शाम साढ़े सात बजे एक युवती ने चलती ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। युवती को छलांग लगाते देख मेट्रो चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन तब तक वह ट्रेन की चपेट में आ गई थी। गंभीर रूप से जख्मी हालत में युवती को जनकपुरी स्थित माता चानन देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। | ||