| eabhi200k | जम्मू रेलवे में सुविधाओं की कमी on : August 26, 2013 - 17:58:02 PM |
|
देश के व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल जम्मू रेलवे स्टेशन पर लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में फिरोजपुर डिवीजन के सीनियर डिवीजनल कॉमर्शियल मैनेजर उपजीत सिंह के अलावा डिवीजनल ट्रैफिक मैनेजर, स्टेशन मास्टर जम्मू रेलवे स्टेशन अश्विनी कुमार, जेआरयूसीसी के सदस्य गंभीर सिंहचाढ़क के अलावा डीआरयूसीसी के सदस्य गुरनाम सिंह मौजूद थे। |
| Mafia | बड़हिया रेलवे स्टेशन पर विजिलेंस का छापा on : August 26, 2013 - 17:57:57 PM |
|
दानापुर रेल मंडल अंतर्गत किऊल-मोकामा रेलखंड के बड़हिया रेलवे स्टेशन पर टिकट बिक्री की राशि में फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ है। गुप्त सूचना पर पूर्व मध्य रेल की निगरानी टीम ने 23 अगस्त को बड़हिया स्टेशन पर छापेमारी कर इस खेल का राज खोला है। छह सदस्यीय निगरानी टीम ने बड़हिया स्टेशन स्थित अनारक्षित टिकट काउंटर की जांच की। वे हकीकत देख हैरान रह गए। इसकी पुष्टि बुकिंग सुपरवाइजर वीरेन्द्र कुमार सिंह ने की है। जानकारी के अनुसार बड़हिया स्टेशन के बुकिंग क्लर्क ने बैंक की फर्जी मुहर बनवाकर करीब 16 लाख रुपये का चूना रेलवे को लगाया। निगरानी टीम ने जब इसकी पड़ताल की तो कर्मचारी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि उसने सभी राशि निजी काम में खर्च कर दी है। बुकिंग क्लर्क जालसाजी कर टिकट बिक्री के रुपये को बैंक में जमा नहीं करता था। वह स्वयं फर्जी मुहर मारकर जमा पर्ची दानापुर मंडल मुख्यालय भेजता था। बुकिंग क्लर्क द्वारा फर्जीवाड़े की सूचना निगरानी विभाग को मिली। तत्काल टीम गठित कर छापेमारी की गई। टीम में आरपीएफ व वाणिज्य विभाग के अधिकारी थे। अधिकारियों ने जब गहनता से जांच की तो पाया कि बुकिंग क्लर्क फर्जी मुहर बनाकर बैंक की जमा पर्ची मुख्यालय को भेज रहा था। जांच टीम ने यह भी पाया कि अगस्त माह में 22 दिनों की टिकट बिक्री की 16 लाख रुपये क्लर्क ने बैंक में नहीं जमा कराये व फर्जी रसीद जमा कर दी। अगर मामला नहीं खुलता तो माह के अंत तक वह पूरी राशि गायब कर देता। जांच में यह भी तथ्य सामने आया कि रेलवे के वाणिज्य विभाग के पर्यवेक्षक निरीक्षण के दौरान बड़हिया स्टेशन की जांच कर रजिस्टर एवं रिपोर्ट पर हस्ताक्षर भी दर्ज करते थे। ऐसे में इतनी बड़ी राशि की हेराफेरी का नहीं पकड़ा जाना कई सवाल खड़ा करता है। निगरानी टीम ने बुकिंग सुपरवाइजर वीरेन्द्र कुमार सिंह एवं बुकिंग क्लर्क मनमोहन कुमार से भी गहन पूछताछ कर बुकिंग रजिस्टर व अन्य महत्वपूर्ण कागजात जब्त कर लिया। |
| riteshexpert | बड़हिया रेलवे स्टेशन पर विजिलेंस का छापा on : August 26, 2013 - 17:57:42 PM |

| eabhi200k | सहायक स्टेशन मास्टर का घेराव, ज्ञापन सौंपा on : August 26, 2013 - 17:57:37 PM |
|
कुशीनगर: लंबी दूरी के ट्रेनों के संचालन सहित सात सूत्रीय मांगों को पूर्वाँचल भ्रष्टाचार संघर्ष मुक्त विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सहायक स्टेशन मास्टर का घेराव कर विरोध जताया और ज्ञापन सौंपा। |
| puneetmafia | बारिश और बाढ़ से ट्रेनों की रफ्तार धीमी, 17 घंटे देरी से आई पातालकोट on : August 26, 2013 - 17:57:34 PM |
|
ग्वालियर. प्रदेश में हो रही भारी बारिश का असर ट्रेनों पर भी पडऩे लगा है। झांसी की ओर से आने वाली ट्रेनें रविवार को घंटों देरी से ग्वालियर आईं। छिंदवाड़ा से आने वाली पातालकोट एक्सप्रेस 17 घंटे से अधिक देरी से ग्वालियर आई। भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त ट्रैक के कारण ट्रेनों को बदले रूट से निकाला जा रहा है, जिसके कारण ट्रेनें देरी से ग्वालियर आ रही हैं। |
| railenquiry | Railmen chug ahead on : August 26, 2013 - 17:57:22 PM |
|
Guwahati, Aug. 25:Defending champions NF Railway Sports Club(NFR SC) continued with their winning streak in the Abhishek Motors RG Baruah Trophy Guwahati Super Division football League defeating former champions Assam State Electricity Board (ASEB) SC by a solitary goal at Nehru Stadium here today. |
| AllIsWell | हेमपुर क्रॉसिंग की मरम्मत शुरू ट्रेनों को कॉशन और वाहनों को डायवर्ट कर निकाला on : August 26, 2013 - 17:57:14 PM |
|
सीतापुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर उत्तर रेलवेे मुरादाबाद मंडल की हेमपुर क्रॉसिंग गेट नंबर-45 ए की मरम्मत का कार्य रविवार से शुरू हो गया। पहले दिन रविवार को कॉशन के जरिए इस ट्रैक से जाने वाली सभी रेलगाड़ियां दस की स्पीड से गुजारी गईं, जबकि क्रॉसिंग से होकर जाने वाले वाहनों को डायवर्जन के जरिए अलग-अलग रूटों से निकाला गया। डायवर्जन के कारण वाहनों को लंबी दूरी तय करनी पड़ी। हालांकि कहीं भी जाम की नौबत नहीं आई। सोमवार को भी इस क्रॉसिंग पर मरम्मत का कार्य होगा। |
| puneetmafia | 78 acres to be handed over to Cherthala wagon factory on : August 26, 2013 - 17:56:53 PM |
|
Thiruvananthapuram: The state government has issued an order to hand over 78 acres of land to railway for Cherthala wagon factory, including 58.288 acres near Ilanji in Cherthala taluk and another land as sought by railway. Alappuzha district collector will have charge of future proceedings. The land will be handed over only after getting a written promise from the railway that they will start the factory. |
| riteshexpert | Four coaches of passenger train derail in Sikar on : August 26, 2013 - 17:56:48 PM |
|
Jaipur: Four coaches of a passenger train derailed near Ringus in Rajasthan's Sikar district Monday, disrupting rail movement on the Churu-Jaipur route. |
| RailXpert | Gurgaon-Dwarka Metro link gets major boost on : August 26, 2013 - 16:00:04 PM |
|
The Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) is preparing a detailed project report for the IFFCO Chowk-Dwarka border Metro extension project. |
General Discussion
|
|
PNR Predictions
|
|
Train Discussion
|
|
Feedback
|
Indian Railways News
|