| हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग चार घंटे ठप by nikhilndls on 13 August, 2013 - 06:00 PM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग चार घंटे ठप on 13 August, 2013 - 06:00 PM | |
बसंती कालोनी रेलवे ओवरब्रिज से आवाजाही शुरू होने के बाद नीचे से गये रेल फाटक को रविवार-सोमवार की आधी रात बंद कर दिया गया। रेलवे की इस मनमानी के खिलाफ अंचल के दो सौ से अधिक दुकानदारों ने विक्षोभ प्रदर्शन किया और पटरी पर उतरकर हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग को चार घंटे तक ठप कर दिया। इस बीच रेल अधिकारियों से लेकर आरपीएफ के जवानों से आंदोलनकारियों की झड़प हुई। कांग्रेस व बीजद के नेताओं ने आंदोलनकारियों का समर्थन करते हुए फाटक नहीं खोलने पर आंदोलन को जारी रखने की चेतावनी दी। रेलवे व स्थानीय प्रशासन के उच्चाधिकारियों से वार्ता व भरोसे के बाद आंदोलन स्थगित किया गया। | ||