Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Aug 13, 2013 - 18:00:03 PM


Title - हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग चार घंटे ठप
Posted by : nikhilndls on Aug 13, 2013 - 18:00:03 PM

बसंती कालोनी रेलवे ओवरब्रिज से आवाजाही शुरू होने के बाद नीचे से गये रेल फाटक को रविवार-सोमवार की आधी रात बंद कर दिया गया। रेलवे की इस मनमानी के खिलाफ अंचल के दो सौ से अधिक दुकानदारों ने विक्षोभ प्रदर्शन किया और पटरी पर उतरकर हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग को चार घंटे तक ठप कर दिया। इस बीच रेल अधिकारियों से लेकर आरपीएफ के जवानों से आंदोलनकारियों की झड़प हुई। कांग्रेस व बीजद के नेताओं ने आंदोलनकारियों का समर्थन करते हुए फाटक नहीं खोलने पर आंदोलन को जारी रखने की चेतावनी दी। रेलवे व स्थानीय प्रशासन के उच्चाधिकारियों से वार्ता व भरोसे के बाद आंदोलन स्थगित किया गया।
रेलवे प्रशासन ने बसंती फाटक की पटरी के नीचे खुदाई करने के साथ-साथ इसे स्थायी रूप से आधी रात में बंद कर दिये जाने की खबर फैलते ही सोमवार की सुबह स्थानीय मार्केट कमेटी से जुड़े कमलजीत सिंह, रासबिहारी सामल, अशोक अग्रवाल, जी महंती, बाबू सेनापति, रीना सरकार समेत दो सौ से अधिक दुकानदारों ने बसंती बाजी राउत चौक पर टायर जलाकर विक्षोभ प्रदर्शन किया। इस मुद्दे पर रविवार की शाम सर्वदलीय बैठक तथा डीएम द्वारा फाटक स्थायी रूप से बंद नहीं करने की चिट्ठी लिखने के बाद भी चोरी छिपे आधी रात में रेलवे द्वारा की गई मनमानी से आक्रोशित लोगों ने रेल पटरी जाम कर दिया। दोनों तरफ लाल झंडा लगाकर आंदोलनकारी पटरी पर बैठ गये। जीआरपी डीएसपी दिलीप पाल, इंस्पेक्टर एम हांसदा, आरपीएफ ओसी राकेश मोहन, एआरएम मनोरंजन दास आदि मौके पर पहुंचे, लेकिन तत्काल फाटक खोलने में असमर्थता जताई, जिससे इनके बीच झड़प हुई।