| सहरसा की ओर चलने वाली सभी ट्रेनें रद by irmafia on 19 August, 2013 - 11:57 PM | ||
|---|---|---|
irmafia | सहरसा की ओर चलने वाली सभी ट्रेनें रद on 19 August, 2013 - 11:57 PM | |
सहरसा-समस्तीपुर रेलखंड के धमहरा स्टेशन के समीप राज्यरानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से कांवरियों की मौत के बाद सहरसा की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। दो ट्रेनें 55560 व 13226 को खगड़िया से ही वापस लौटा दिया गया है। इससे सहरसा की ओर जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। एक स्थानीय रेल अधिकारी के अनुसार समस्तीपुर रेल मंडल स्तर के अधिकारियों के निर्देश पर ट्रेन संख्या 12568, 12567, 15209, 15120, 12204,12203, 55533 व 15282 को रद कर दिया गया है। रेल अधिकारी के अनुसार फिलहाल आज के लिए यह निर्देश जारी किया गया है। यदि हालात नहीं सुधरे तो इसकी अवधि बढ़ाई जा सकती है। | ||