Indian Railways News => Topic started by irmafia on Aug 19, 2013 - 23:57:14 PM


Title - सहरसा की ओर चलने वाली सभी ट्रेनें रद
Posted by : irmafia on Aug 19, 2013 - 23:57:14 PM

सहरसा-समस्तीपुर रेलखंड के धमहरा स्टेशन के समीप राज्यरानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से कांवरियों की मौत के बाद सहरसा की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। दो ट्रेनें 55560 व 13226 को खगड़िया से ही वापस लौटा दिया गया है। इससे सहरसा की ओर जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। एक स्थानीय रेल अधिकारी के अनुसार समस्तीपुर रेल मंडल स्तर के अधिकारियों के निर्देश पर ट्रेन संख्या 12568, 12567, 15209, 15120, 12204,12203, 55533 व 15282 को रद कर दिया गया है। रेल अधिकारी के अनुसार फिलहाल आज के लिए यह निर्देश जारी किया गया है। यदि हालात नहीं सुधरे तो इसकी अवधि बढ़ाई जा सकती है।

मालूम हो कि एनएच 107 पर स्थित डुमरी पुल के क्षतिग्रस्त होने से सड़क यातायात बाधित होने से कोसी के कई जिलों की लाखों की आबादी पहले से ही प्रभावित है। धमरा स्टेशन पर हुई भयावह घटना के बाद से रेल यातायात भी गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। ट्रेनों से उतरे लोग मानसी व खगड़िया स्टेशनों पर बेहाल दिखे। रेल प्रशासन भी इनकी सुध नहीं ले रहा है। पूछताछ कार्यालय से इतना जरूर प्रचारित किया जा रहा था कि आज सहरसा की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों को रद कर दिया गया है।