| शर्ट को झंडी बना किसान ने बचाया ट्रेन हादसा by riteshexpert on 12 August, 2013 - 05:58 PM | ||
|---|---|---|
riteshexpert | शर्ट को झंडी बना किसान ने बचाया ट्रेन हादसा on 12 August, 2013 - 05:58 PM | |
सोरों (कासगंज): यह घटना किसी किताबी कहानी की याद दिलाती है। रेलवे ट्रैक की फिश प्लेट निकल गई थी और पटरी कटी हुई थी। कासगंज से सोरों की ओर कासगंज-बरेली पैसेंजर धड़धड़ाती चली आ रही थी। वहां से गुजर रहे एक किसान की नजर कटी पटरी पर पड़ी तो तुरंत ही हादसे के खतरे को भांप गया। संयोग से वह लाल शर्ट पहने था। शर्ट हाथ में पकड़ कर लहराते हुए इस 'फरिश्ते' ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ लगाई और कुछ दूरी पर ही ट्रेन को रुकवा कर बड़ा ट्रेन हादसा टाल दिया। | ||