| शटल ट्रेन चले तो विकास के टै्रक पर दौडे़ शहर by nikhilndls on 24 February, 2013 - 03:00 PM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | शटल ट्रेन चले तो विकास के टै्रक पर दौडे़ शहर on 24 February, 2013 - 03:00 PM | |
निवेदन शिवपुरी, इलाहाबाद : शहर की आबादी पिछले कुछ वर्षो में बड़ी तेजी से बढ़ी है। कुछ वर्ष पूर्व तक जो रेलवे लाइन किनारे से गुजरती थी आज वह घनी आबादी के बीच से जा रही है। तीन जोन में बंटे रेलवे अधिकारी शहर के विकास के लिए और रेलवे को महानगर की लाइफलाइन बनाने के लिए आज तक एक नहीं हो पाए। उधर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उन्हें इसके लिए बाध्य नहीं कर पाए। दोनों ओर की विफलता के कारण शहर की जनता रोजाना टै्रफिक जाम झेलने को मजबूर है। इस बार के रेल बजट में स्थानीय नागरिकों को शहर और उपनगरीय क्षेत्र में शटल ट्रेन शुरू होने की उम्मीद है। | ||