| लखनऊ-प्रतापगढ़ डीएमयू अगले हफ्ते से by nikhilndls on 20 July, 2013 - 06:00 PM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | लखनऊ-प्रतापगढ़ डीएमयू अगले हफ्ते से on 20 July, 2013 - 06:00 PM | |
लखनऊ। यात्रियों को कम किराये में लखनऊ से प्रतापगढ़ पहुंचाने के लिए अगले सप्ताह से नई डीजल मल्टीपल यूनिट (डीएमयू) दौड़ेगी। डीआरएम जगदीप राय के प्रयासों से बृहस्पतिवार शाम डीएमयू का रैक गोरखपुर से लखनऊ पहुंच गया और अब उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने ट्रेन चलाने के लिए रेलवे बोर्ड से अनुमति मांगी है। मंडल प्रशासन के मुताबिक अगर सब कुछ सामान्य रहा तो अगले सप्ताह से लखनऊ-प्रतापगढ़ डीएमयू चलना शुरू हो जाएगी। | ||