| रेलवे स्टेशन हो रहा भुतहा, बच्चे भी लगे हैं डरने - Nagpur by riteshexpert on 25 June, 2013 - 08:00 PM | ||
|---|---|---|
riteshexpert | रेलवे स्टेशन हो रहा भुतहा, बच्चे भी लगे हैं डरने - Nagpur on 25 June, 2013 - 08:00 PM | |
नागपुर. रेलवे स्टेशन का टिकट और रोंगटे खड़े कर देने वाला हॉरर शो। विश्वास न हो तो प्लेटफार्म टिकट ही काफी है। इस समय यह शो नियमित है। बार-बार हटाने के बावजूद यह शो परिसर से हटने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की शाम तो दुर्घटना होते-होते बची। प्लेटफार्म नंबर एक पर गाड़ी के इंतजार में खड़े कई यात्री हड़बड़ा उठे। औरत के चिखने की आवाज आई। बिखरे बाल, फटे कपड़े। दोनों हाथ ऊपर उठाए वह तेजी से भागती जा रही थी। थोड़ी दूर जाकर रूक गई और ठहाके मार कर हंसने लगी। कुछ देर बाद वापस उसी अंदाज में दौड़ पड़ी। करीब 15 से 20 मिनट वह ऐसा करती रही। इस दौरान कई यात्री तो हड़बड़ा कर इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर बाद वह गायब हो गई। आवाक् यात्री पूछते रहे-वो कौन थी? | ||