| रेलवे एजीएम ने स्टेशन अफसरों की खिंचाई की by AllIsWell on 01 September, 2013 - 11:57 PM | ||
|---|---|---|
AllIsWell | रेलवे एजीएम ने स्टेशन अफसरों की खिंचाई की on 01 September, 2013 - 11:57 PM | |
अमृतसर. रेलवे बोर्ड के एजीएम अनूप साहू ने शनिवार को रेलवे स्टेशन का दौरा किया और हर एक काम की बारीकी से जांच की। हालांकि रेलवे स्टेशन पर क्या-क्या खामियां हैं, इसके प्रति डीआरएम सहित सभी अधिकारियों ने उन्हें गुमराह किए रखा और नई-नई योजनाओं की तरफ उनका ध्यान खींचने की कोशिश करते रहे। बावजूद इसके स्टेशन पर साफ-सफाई और अन्य जरूरी सुविधाओं को लेकर उन्होंने अधिकारियों की जमकर खिंचाई की और प्रबंधों को सुधारने के निर्देश दिए। | ||