Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Sep 01, 2013 - 23:57:29 PM


Title - रेलवे एजीएम ने स्टेशन अफसरों की खिंचाई की
Posted by : AllIsWell on Sep 01, 2013 - 23:57:29 PM

अमृतसर. रेलवे बोर्ड के एजीएम अनूप साहू ने  शनिवार को रेलवे स्टेशन का दौरा किया और हर एक काम की बारीकी से जांच की। हालांकि रेलवे स्टेशन पर क्या-क्या खामियां हैं, इसके प्रति डीआरएम सहित सभी अधिकारियों ने उन्हें गुमराह किए रखा और नई-नई योजनाओं की तरफ उनका ध्यान खींचने की कोशिश करते रहे। बावजूद इसके स्टेशन पर साफ-सफाई और अन्य जरूरी सुविधाओं को लेकर उन्होंने अधिकारियों की जमकर खिंचाई की और प्रबंधों को सुधारने के निर्देश दिए।

वेटिंग हाल होगा बड़ा

पत्रकारों के साथ बातचीत  के दौरान एजीएम साहू ने कहा कि उन्होंने वेटिंग हाल का जायजा लिया है और वहां पर लोगों के बैठने की कैपेसिटी बहुत ही कम है। इसके तहत उन्होंने डिवीजन के अधिकारियों के आदेश जारी कर दिए हैं कि वेटिंग हाल को बड़ा किया जाए, ताकि आने वाले समय में यात्रियों को परेशानी न हो सके।

डीआरएम एनसी गोयल ने कहा कि रेलवे के सभी अधिकारियों पर चौकस नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी यात्री को परेशानी का सामना न करने पड़े। उनको मिलने वाली हर एक शिकायत को गंभीरता से लिया जाता है और उस पर बनती कार्रवाई भी की जा रही है।

दौरे पर आए एजीएम साहू ने रेलवे स्टेशन के मौजूदा हालातों पर अधिकारियों की जमकर खिंचाई की। साहू ने कहा कि पर्यटन विभाग की ओर से अमृतसर रेलवे स्टेशन को प्रमुखता प्रदान की गई है, जिसके तहत ही वह यहां निरीक्षण करने आए हैं।