| रेल परिचालन बाधित रहेगा by irmafia on 31 July, 2013 - 03:00 AM | ||
|---|---|---|
irmafia | रेल परिचालन बाधित रहेगा on 31 July, 2013 - 03:00 AM | |
दिल्ली-रेवाड़ी सेक्शन के बिजवासन रेलवे यार्ड में ओवरब्रिज कार्य हो रहा है, जिससे 31 जुलाई से दो अगस्त तक रेल परिचालन बाधित रहेगा। इस दौरान मध्यरात्रि 12.40 बजे से तड़के 3.40 बजे तक इस सेक्शन पर रेल यातायात बंद रहेगा। 31 जुलाई को हरिद्वार-अजमेर एक्सप्रेस (19610) ट्रेन को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 85 मिनट रोककर चलाया जाएगा। जबकि दो अगस्त को अजमेर-हरिद्वार एक्सप्रेस (19609) ट्रेन को गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर 75 मिनट तक रोका जाएगा। | ||