Indian Railways News => Topic started by irmafia on Jul 31, 2013 - 03:00:06 AM


Title - रेल परिचालन बाधित रहेगा
Posted by : irmafia on Jul 31, 2013 - 03:00:06 AM

दिल्ली-रेवाड़ी सेक्शन के बिजवासन रेलवे यार्ड में ओवरब्रिज कार्य हो रहा है, जिससे 31 जुलाई से दो अगस्त तक रेल परिचालन बाधित रहेगा। इस दौरान मध्यरात्रि 12.40 बजे से तड़के 3.40 बजे तक इस सेक्शन पर रेल यातायात बंद रहेगा। 31 जुलाई को हरिद्वार-अजमेर एक्सप्रेस (19610) ट्रेन को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 85 मिनट रोककर चलाया जाएगा। जबकि दो अगस्त को अजमेर-हरिद्वार एक्सप्रेस (19609) ट्रेन को गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर 75 मिनट तक रोका जाएगा।
---------------
कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच
जासं, नई दिल्ली : यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों में अक्टूबर माह तक अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। दुर्ग-निजामुद्दीन छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12823/12824) में एक नवंबर तक तथा दुर्ग-जम्मूतवी सुपरफास्ट (12549/12550) में 31 अक्टूबर तक एसी-2 के एक-एक अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। वहीं बिलासपुर-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18237/18238) में दो नवंबर तक एक एसी-3 अतिरिक्त कोच लगेगा।
----------------
ट्रेन का नंबर बदलेगा
जासं, नई दिल्ली : हजरत निजामुद्दीन-बेंगलूर सिटी राजधानी एक्सप्रेस का नंबर एक अक्टूबर से बदल जाएगा। अभी इसका नंबर 12430/12429 है, जिसे बदलकर 22692/22691 किया जा रहा है।