| रायगढ़ा से विशाखापट्टनम के बीच नई पैसेंजर ट्रेन शुरू by Mafia on 02 September, 2013 - 03:00 PM | ||
|---|---|---|
Mafia | रायगढ़ा से विशाखापट्टनम के बीच नई पैसेंजर ट्रेन शुरू on 02 September, 2013 - 03:00 PM | |
भुवनेश्वर : रेल बजट में की गई घोषणा के मुताबिक रायगढ़ा से विशाखापट्टनम तक नई पैसेंजर ट्रेन शुरू कर दी गई है। 58503 नंबर फास्ट पैसेंजर सुबह 5 बजे रायगढ़ा से खुलेगी और सुबह 9 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी। इसी तरह विशाखापट्टनम से शाम 5 बजे खुलेगी और रात 9 बजे रायगढ़ा पहुंचेगी। रायगढ़ा वासियों की मांग को देखते हुए यह रेल सेवा शुरू की गई है। इसके शुरू हो जाने से रायगढ़ा व विशाखापट्टनम के व्यापारियों को भी काफी सहूलियत होगी। | ||