Indian Railways News => Topic started by Mafia on Sep 02, 2013 - 15:00:29 PM


Title - रायगढ़ा से विशाखापट्टनम के बीच नई पैसेंजर ट्रेन शुरू
Posted by : Mafia on Sep 02, 2013 - 15:00:29 PM

भुवनेश्वर : रेल बजट में की गई घोषणा के मुताबिक रायगढ़ा से विशाखापट्टनम तक नई पैसेंजर ट्रेन शुरू कर दी गई है। 58503 नंबर फास्ट पैसेंजर सुबह 5 बजे रायगढ़ा से खुलेगी और सुबह 9 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी। इसी तरह विशाखापट्टनम से शाम 5 बजे खुलेगी और रात 9 बजे रायगढ़ा पहुंचेगी। रायगढ़ा वासियों की मांग को देखते हुए यह रेल सेवा शुरू की गई है। इसके शुरू हो जाने से रायगढ़ा व विशाखापट्टनम के व्यापारियों को भी काफी सहूलियत होगी।