यात्री सुविधाओं के लिए रेलवे कटिबद्ध : मधुरेश by nikhilndls on 31 August, 2013 - 05:56 PM | ||
---|---|---|
![]() | यात्री सुविधाओं के लिए रेलवे कटिबद्ध : मधुरेश on 31 August, 2013 - 05:56 PM | |
हाजीपुर रेल महाप्रबंधक मधुरेश कुमार ने कहा कि यात्री सुविधाओं के लिए रेलवे कटिबद्घ है। वे गुरुवार को बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड के बरवाडीह रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण करने के दौरान रेलकर्मियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे रेलकर्मी तमाम मुसीबतों को झेल कर यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने में जुटे रहते हैं। सर्वप्रथम रेल महाप्रबंधक ने रेलवे स्टेशन में सेल कार्यालय की जांच की। इसके बाद सीएमएस मशीन का निरीक्षण किया। मशीन की अच्छी स्थिति देखकर 10 हजार रुपये कर्मचारियों को पुरस्कार देने की घोषणा की। मशीन रूम में सीसीटीवी लगाने का निर्देश डीआरएम सुधीर कुमार को दिया। इसके बाद नवनिर्मित 140 क्रेन शेड का उद्घाटन फीता काटकर किया। यहां के कर्मियों को भी उन्होंने 10 हजार रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। इसके बाद क्रेन शेड के समीप उन्होंने वृक्षारोपण किया। |