यात्रियों के लिए जरूरी सूचना by RailEnquiry Admin on 22 May, 2017 - 01:05 PM | ||
---|---|---|
![]() | यात्रियों के लिए जरूरी सूचना on 22 May, 2017 - 01:05 PM | |
ट्रेन में साधारण श्रेणी की टिकट लेकर आरक्षित कोच में बैठ यात्रा करने वाले लोगों के लिए रेलवे प्रशासन ने नया नियम बना दिया है। ऐसे यात्रियों को रेलवे अब बिना टिकट यात्रियों की श्रेणी में रख जुर्माना वसूल करेगा। सूत्रों के अनुसार कोई अति आवश्यक कार्य पडऩे व अन्य कारणों से यात्रा करने पर ट्रेन में टिकट आरक्षित न करवा पाने वाले अधिकतर यात्री साधारण टिकट लेकर आरक्षित डिब्बों में बैठ जाते हैं व बाद में टी.टी.ई. से रसीद बनवा खाली सीट आरक्षित करवा लेते हैं। अब ऐसा करना मुमकिन नहीं होगा और ट्रेन में बर्थ या सीट खाली होने पर भी साधारण टिकट वाले यात्रियों की ट्रेन में सीट आरक्षित नहीं की जाएगी। ऐसे यात्रियों को या तो अगले स्टेशन पर अपना डिब्बा बदलना होगा या उन्हें बिना टिकट यात्री मान टिकट चैकर उनसे जुर्माना वसूलेंगे। | ||
Re: ????????? ?? ??? ????? ????? on May 23, 2017 - 07:51:11 AM | ||
Write |