मेट्रो स्टेशन की मरम्मत का कार्य चौथे दिन भी जारी by railgenie on 18 September, 2013 - 03:55 PM | ||
---|---|---|
railgenie | मेट्रो स्टेशन की मरम्मत का कार्य चौथे दिन भी जारी on 18 September, 2013 - 03:55 PM | |
नोएडा : सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर मरम्मत का कार्य चौथे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। इसके चलते प्लेटफार्म नंबर एक को बंद कर दिया गया है। मेट्रो रेल अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंच रही है। स्टेशन पर दूसरे प्लेटफार्म पर यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ देखने में मिल रही है। इस स्टेशन पर भीड़ के चलते यात्री गोल्फ कोर्स स्टेशन से सफर करना उचित समझ रहे हैं। |