| मुंबई की ट्रेन में बढ़ने लगी यात्रियों की भीड़ by messanger on 08 September, 2013 - 08:56 AM | ||
|---|---|---|
messanger | मुंबई की ट्रेन में बढ़ने लगी यात्रियों की भीड़ on 08 September, 2013 - 08:56 AM | |
बरेली: त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। रेलवे जंक्शन से मुंबई जाने वाली एकमात्र सप्ताहिक 14314 दादर एक्सप्रेस में यात्रियों की सबसे अधिक भीड़ बढ़ी है। जिसके चलते बरेली से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली दादर एक्सप्रेस में शनिवार को 12714 स्लीपर का अतिरिक्त कोच लगाकर भेजा गया। मगर, इसके बाद भी तमाम यात्रियों ने गेटों पर लटककर यात्रा की। दादर एक्सप्रेस में 18 कोच लगते है। लेकिन यात्रियों की बढ़ती भीड़ के कारण कोच और बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। जिससे यात्रियों को राहत मिल सके। | ||