Indian Railways News => Topic started by messanger on Sep 08, 2013 - 08:56:11 AM


Title - मुंबई की ट्रेन में बढ़ने लगी यात्रियों की भीड़
Posted by : messanger on Sep 08, 2013 - 08:56:11 AM

बरेली: त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। रेलवे जंक्शन से मुंबई जाने वाली एकमात्र सप्ताहिक 14314 दादर एक्सप्रेस में यात्रियों की सबसे अधिक भीड़ बढ़ी है। जिसके चलते बरेली से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली दादर एक्सप्रेस में शनिवार को 12714 स्लीपर का अतिरिक्त कोच लगाकर भेजा गया। मगर, इसके बाद भी तमाम यात्रियों ने गेटों पर लटककर यात्रा की। दादर एक्सप्रेस में 18 कोच लगते है। लेकिन यात्रियों की बढ़ती भीड़ के कारण कोच और बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। जिससे यात्रियों को राहत मिल सके।
मुंबई को बढ़े ट्रेन
उत्तराखंड और बरेली मंडल से मुंबई के लिए एकमात्र सीधी सप्ताहिक ट्रेन दादर एक्सप्रेस है। लेकिन यात्रियों की संख्या काफी अधिक है। इसलिए काफी समय से मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेनों के संचालन की मांग हो रही है। पिछले रेल बजट में काठगोदाम से मुंबई के लिए ट्रेन चलाने की मांग की गई थी। मगर, नौ माह गुजरने के बाद भी मुंबई की ट्रेन का परिचालन नहीं हो सका।