| महेशखूंट से नारायणपुर के बीच रेल ट्रैक का धंसना जारी by railgenie on 01 September, 2013 - 02:56 AM | ||
|---|---|---|
railgenie | महेशखूंट से नारायणपुर के बीच रेल ट्रैक का धंसना जारी on 01 September, 2013 - 02:56 AM | |
बरौनी-कटिहार रेलखंड पर महेशखूंट से नारायणपुर स्टेशन के बीच रेल ट्रैक धंसना एक बार फिर आरंभ हो गया है। बीते मंगलवार को भी नारायणपुर स्टेशन के समीप रेल ट्रैक धंसने से लगभग 45 मिनट रेल परिचालन बाधित रहा था। हालांकि रेल ट्रेक धंसने की यह पहली घटना नहीं है। यहां लगभग हर वर्ष ट्रैक धंसने का क्रम जारी है। 2009 में ट्रैक धंसने के कारण ही आम्रपाली एक्सप्रेस दुर्घटना ग्रस्त हुई थी। इसके बावजूद धंसान रोकने या इससे निपटने का स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका। और न ही आम्रपाली दुर्घटना बाद डाउन लाइन ट्रैक ठीक कर परिचालन आरंभ की गई। | ||