| महाशिवरात्रि पर चलेंगी छह स्पेशल ट्रेनें by riteshexpert on 07 March, 2013 - 09:00 PM | ||
|---|---|---|
riteshexpert | महाशिवरात्रि पर चलेंगी छह स्पेशल ट्रेनें on 07 March, 2013 - 09:00 PM | |
वाराणसी। महाशिवरात्रि पर छह स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी ताकि बाबा के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत न उठानी पड़े। इसके अलावा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म पर केवल उन यात्रियों को जाने दिया जाएगा, जिन्हें ट्रेन पकड़नी है। बाकी को सर्कुलेटिंग एरिया में रोक दिया जाएगा ताकि भगदड़ की स्थिति उत्पन्न न हो। कैंट स्टेशन पर एक साथ 25 हजार लोगों को नियंत्रित किया जा सकता है, लेकिन यदि भीड़ इससे ज्यादा हुई तो यात्रियों को दूसरे स्टेशनों पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। रेलवे ने यह व्यवस्था इलाहाबाद की घटना से सबक लेते हुए की है। | ||