बनारस कैंट स्टेशन पर बवाल, कई जख्मी by eabhi200k on 18 September, 2013 - 05:56 PM | ||
---|---|---|
eabhi200k | बनारस कैंट स्टेशन पर बवाल, कई जख्मी on 18 September, 2013 - 05:56 PM | |
जागरण संवाददाता, वाराणसी : एक अभियान जो चलना ही चाहिए था, वह सोमवार की सुबह रेलवे सुरक्षा बल व रेलकर्मियों के बीच जबरदस्त बवाल के बाद स्थगित कर दिया गया। यह अभियान था टिकट जांच का। वजह बनी कुछ तो आरपीएफ की दबंगई तो थोड़ा रेलकर्मियों का भी अडि़यल रवैया। कैंट रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब साढ़े सात बजे टिकट जांच के दौरान आरपीएफ के जवानों व रेलकर्मियों की बीच यह मारपीट गुरिल्ला युद्ध सरीखी हो गई। इसमें तीन जवान व तीन रेलकर्मी घायल हो गए जबकि भगदड़ के चलते एक दर्जन यात्री भी चोटिल हो गए। दोनों ही पक्ष ने जीआरपी में तहरीर दी है। रेलवे प्रशासन ने इसे गंभीर मानते हुए लखनऊ के दो आला रेल अफसरों की जांच टीम बना दी है। दोनों अधिकारी दोपहर बाद लखनऊ से यहां पहुंच गए। |