| फोरम ने रेलवे को एक लाख हर्जाना का दिया आदेश by railgenie on 10 September, 2013 - 03:56 PM | ||
|---|---|---|
railgenie | फोरम ने रेलवे को एक लाख हर्जाना का दिया आदेश on 10 September, 2013 - 03:56 PM | |
डुमरांव (बक्सर) : विभागीय सेवा में त्रुटि पाने के बाद जिला उपभोक्ता फोरम ने रेल विभाग पर शिकायतकर्ता को एक लाख रुपये हर्जाना देने का आदेश दिया है। डुमरांव नगर के चौक रोड निवासी अशोक कुमार जायसवाल ने रेल विभाग के खिलाफ शिकायत की थी। जिसमें मंत्रालय, रेल बोर्ड के चेयरमैन व हाजीपुर के जोनल महाप्रबंधक को पार्टी बनाया गया था। जिस मामले में फोरम ने रेलवे विभाग को दोषी पाते हुए यह फैसला सुनाई। | ||