प्यासे रह जा रहे हैं गरीब यात्री, स्टेशन पर पानी नहीं by RailEnquiry Admin on 26 March, 2018 - 11:37 AM | ||
---|---|---|
![]() | प्यासे रह जा रहे हैं गरीब यात्री, स्टेशन पर पानी नहीं on 26 March, 2018 - 11:37 AM | |
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर पांच, वक्त दोपहर एक बजकर चालीस मिनट पर जैसे ही मुंबई से गोरखपुर जाने वाली दादर एक्सप्रेस पहुँचती है तो जनरल बोगी में सवार यात्री प्लेटफार्म पर उतरते हैं और यार्ड की ओर लगे पहले पेयजल प्वॉइंट का नल खोलते हैं लेकिन पानी नहीं आता | इसके बाद दौड़कर आगे के पॉइंट पर पहुँचते है लेकिन निराशा होती है | इसके बाद वाटर एटीएम की ओर जाने का सोचते हैं लेकिन जेब में नकदी नहीं होने से वहां नहीं जा पाते | |