पुरी रथ यात्रा के लिए सम्बलपुर से विशेष ट्रेन by RailEnquiry Admin on 13 July, 2018 - 02:59 PM | ||
---|---|---|
![]() | पुरी रथ यात्रा के लिए सम्बलपुर से विशेष ट्रेन on 13 July, 2018 - 02:59 PM | |
पूर्व तट रेलवे की ओर से श्री जगन्नाथ की रथयात्रा के मौके पर गुंडिचा यात्रा, बहुदा यात्रा और सीनवेश के दौरान श्रद्धालुओं, की संख्या को देखते हुए पुरी तक आने और जाने के लिए विशेष ट्रेन चलायी जा रही है | | इसके तहत गुंडिचा यात्रा में 13 जुलाई को 11 बजे जूनागढ़ से जूनागढ़ - पुरी - जूनागढ़ वाया सम्बलपुर - अनुगुल एक विशेष ट्रेन चलायी जाएगी जो 14 जुलाई को 00:02 बजे पुरी पहुंचेगी | वापसी में ये गाड़ी 00:15 पर पुरी से रवाना होकर 15:35 पर जूनागढ़ पहुंचेगी | |