Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jul 13, 2018 - 14:59:08 PM


Title - पुरी रथ यात्रा के लिए सम्बलपुर से विशेष ट्रेन
Posted by : RailEnquiry Admin on Jul 13, 2018 - 14:59:08 PM

पूर्व तट रेलवे की ओर से श्री जगन्नाथ की रथयात्रा के मौके पर गुंडिचा यात्रा, बहुदा यात्रा और सीनवेश के दौरान श्रद्धालुओं, की संख्या को देखते हुए पुरी तक आने और जाने के लिए विशेष ट्रेन चलायी जा रही है | | इसके तहत गुंडिचा यात्रा में 13 जुलाई को 11 बजे जूनागढ़ से जूनागढ़ - पुरी - जूनागढ़ वाया सम्बलपुर - अनुगुल एक विशेष ट्रेन चलायी जाएगी जो 14 जुलाई को 00:02 बजे पुरी पहुंचेगी | वापसी में ये गाड़ी 00:15 पर पुरी से रवाना होकर 15:35 पर जूनागढ़ पहुंचेगी | 
इसी तरह यात्रा के लिए 21 जुलाई को 11:00 बजे जूनागढ़ से दूसरी विशेष गाड़ी रवाना होगी और 22 को 02:20 बजे पुरी पहुंचेगी | वापसी में ये गाड़ी पुरी से सम्बलपुर के चलेगी | 23 जुलाई को 00:15 पर पुरी से रवाना होकर उसी दिन 06:30 पर सम्बलपुर पहुंचेगी | 
वहीँ सुनावेश के लिए सम्बलपुर - पुरी - जूनागढ़ वाया अनुगूल नमक विशेष ट्रेन 23 जुलाई को 07:30 बजे सम्बलपुर से रवाना होगी और 16:30 पर पुरी पहुंचेगी | वापसी में ये ट्रेन जूनागढ़ के रवाना होगी और 15:15 पर जूनागढ़ पहुंचेगी | 

-HINDI-