| परीक्षार्थियों का ट्रेनों पर कब्जा by RailXpert on 29 July, 2013 - 06:01 PM | ||
|---|---|---|
RailXpert | परीक्षार्थियों का ट्रेनों पर कब्जा on 29 July, 2013 - 06:01 PM | |
पॉलिटेक्निक व टीईटी की परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों की रविवार को जंक्शन पर भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रेन पर चढ़ने के लिए मारामारी होती रही। छात्रों ने मिथिला व मौर्य, पवन, छपरा टाटा एक्सप्रेस पर कब्जा कर लिया। सैकड़ों छात्र इंजन पर चढ़ गए। ट्रेनों का परिचालन घंटो बाधित रहा। सभी छात्रों को इंजन से उतारने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। कई छात्र एसी बोगी में भी चढ़ गए। सीट पर बैठने के लिए छात्रों व यात्रियों में नोकझोंक होती रही। यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। | ||