Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Jul 29, 2013 - 18:01:09 PM


Title - परीक्षार्थियों का ट्रेनों पर कब्जा
Posted by : RailXpert on Jul 29, 2013 - 18:01:09 PM

पॉलिटेक्निक व टीईटी की परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों की रविवार को जंक्शन पर भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रेन पर चढ़ने के लिए मारामारी होती रही। छात्रों ने मिथिला व मौर्य, पवन, छपरा टाटा एक्सप्रेस पर कब्जा कर लिया। सैकड़ों छात्र इंजन पर चढ़ गए। ट्रेनों का परिचालन घंटो बाधित रहा। सभी छात्रों को इंजन से उतारने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। कई छात्र एसी बोगी में भी चढ़ गए। सीट पर बैठने के लिए छात्रों व यात्रियों में नोकझोंक होती रही। यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

वहीं काउंटर पर ट्रेनों की सूचना नहीं मिलने पर जमकर हंगामा हुआ। कर्मी थोड़ी देर के लिए काउंटर छोड़कर फरार हो गए। मिथिला व मौर्य एक्सप्रेस में दर्जन भर आरक्षित यात्री चढ़ने से वंचित हो गए। यात्रियों ने कहा कि परीक्षा के समय रेलवे को स्पेशल ट्रेन चलानी चाहिए। जिससे आरक्षित यात्रियों को सफर में दिक्कत न हो।

नक्सली क्षेत्र से गुजरने वाले ट्रेनों में बढ़ी सुरक्षा

मुजफ्फरपुर : माओवादी द्वारा 28 व 29 को बंद की घोषणा पर रेल पुलिस ने नक्सली क्षेत्रों से गुजरने वाली ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ा दी है। जंक्शन पर रेल ट्रैक की सुरक्षा के लिए आरपीएफ व रेल पुलिस को तैनात किया है। कमांडो की भी तैनाती की गई। रेल थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि रात में मुजफ्फरपुर से हाजीपुर व समस्तीपुर तक रेलवे ट्रैक की जांच की जाती है। जंक्शन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में जांच की जा रही है।