| नई लोकल सप्लाई में देरी से विश्व बैंक नाराज by nikhilndls on 28 June, 2013 - 12:01 AM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | नई लोकल सप्लाई में देरी से विश्व बैंक नाराज on 28 June, 2013 - 12:01 AM | |
मुंबई. नई लोकल गाडिय़ों (रेक) की सप्लाई में विलंब से विश्व बैंक की भौंहें तन गई हैं. एमयूटीपी-2 के तहत 72 नई लोकल गाडिय़ां खरीदी जानी हैं, जिसकी फंडिंग विश्व बैंक के सहयोग (लोन) से की जा रही है. जिनकी अधिकतम स्पीड 120 किमी प्रतिघंटा होगी. यह रफ्तार वर्तमान समय में चल रही लोकल गाडिय़ों से 20 किमी प्रतिघंटा अधिक है. रेक के पाट्र्स बंबार्डियर ट्रांसपोर्टेशन द्वारा सप्लाई किए जाएंगे, जिनकी फिटिंग इंट्रीग्रल कोच फैक्ट्री, पेरंबदूर में की जानी है. | ||