| नई ट्रेन के पटरी पर उतरने से पहले अड़ंगा by riteshexpert on 09 August, 2013 - 11:59 PM | ||
|---|---|---|
riteshexpert | नई ट्रेन के पटरी पर उतरने से पहले अड़ंगा on 09 August, 2013 - 11:59 PM | |
अंबाला-दिल्ली वाया सहारनपुर नई ट्रेन के पटरी पर उतरने से पहले ही अड़ंगा पड़ गया। नई दिल्ली से रेल दौड़ने के समय में केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा बदलाव चाहती हैं, लेकिन रेलवे ने इंकार कर दिया। अब 9 अगस्त को केंद्रीय मंत्री सैलजा नई रेल को हरी झंडी नहीं दिखाएंगी। समय में बदलाव को लेकर उपजे विवाद कारण मुसाफिरों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। | ||