| दूसरे दिन भी बंद रहा ऊधमपुर-जम्मू रेल सेक्शन by greatindian on 08 August, 2013 - 08:59 PM | ||
|---|---|---|
greatindian | दूसरे दिन भी बंद रहा ऊधमपुर-जम्मू रेल सेक्शन on 08 August, 2013 - 08:59 PM | |
दरसू में भूस्खलन से रेलवे टनल क्षतिग्रस्त होने के कारण ऊधमपुर-जम्मू रेल सेक्शन दूसरे भी बंद रहा। टनल में गिरे मलबे में फंसे मालवा एक्सप्रेस की पावर (इंजन) को निकालने का प्रयास दूसरे दिन रात नौ बजे तक जारी रहा। बुधवार को मौके पर पहुंचे उत्तरी रेलवे के प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर की देखरेख में जारी मलबा हटाने के काम कर रहे जेसीबी मशीनों और मजदूरों की मदद से अब तक टनल में गिरा 70 फीसद मलबा हटाया गया है। रेलवे अधिकारी देर रात तक टनल में फंसी पॉवर को निकालने के बाद वीरवार दोपहर तक ऊधमपुर-जम्मू रेल सेक्शन पर परिचालन शुरू होने की उम्मीद जता रहे हैं। | ||