| तकनीकी खराबी आने से परेशान रहे मेट्रो यात्री by greatindian on 13 August, 2013 - 03:57 AM | ||
|---|---|---|
greatindian | तकनीकी खराबी आने से परेशान रहे मेट्रो यात्री on 13 August, 2013 - 03:57 AM | |
केंद्रीय सचिवालय से बदरपुर तक जाने वाली मेट्रो की स्टैंडर्ड गेज लाइन पर सोमवार को यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इस लाइन पर ओवर हेड इलेक्ट्रीफिकेशन (ओएचई) वायर में आई तकनीकी खराबी के चलते दोपहर एक बजे से 2.40 बजे के बीच नेहरू प्लेस से सरिता विहार के बीच सिंगल लाइन पर दोनों दिशाओं के लिए मेट्रो चली। हालांकि, केंद्रीय सचिवालय से नेहरू प्लेस के बीच और सरिता विहार से बदरपुर के बीच दोनों लाइन पर मेट्रो चल रही थी, लेकिन ट्रेनें काफी देरी से मिल रही थीं। डीएमआरसी ने ओएचई तार ठीक करने के लिए स्टाफ तत्काल लगा दिए थे, जिन्होंने करीब दो घटे की मशक्कत के बाद खराबी दूर कर दी। इस दौरान इस रूट में लोगों को आधे घंटे तक मेट्रो का इंतजार करना पड़ रहा था। | ||