Indian Railways News => Topic started by greatindian on Aug 13, 2013 - 03:57:20 AM


Title - तकनीकी खराबी आने से परेशान रहे मेट्रो यात्री
Posted by : greatindian on Aug 13, 2013 - 03:57:20 AM

केंद्रीय सचिवालय से बदरपुर तक जाने वाली मेट्रो की स्टैंडर्ड गेज लाइन पर सोमवार को यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इस लाइन पर ओवर हेड इलेक्ट्रीफिकेशन (ओएचई) वायर में आई तकनीकी खराबी के चलते दोपहर एक बजे से 2.40 बजे के बीच नेहरू प्लेस से सरिता विहार के बीच सिंगल लाइन पर दोनों दिशाओं के लिए मेट्रो चली। हालांकि, केंद्रीय सचिवालय से नेहरू प्लेस के बीच और सरिता विहार से बदरपुर के बीच दोनों लाइन पर मेट्रो चल रही थी, लेकिन ट्रेनें काफी देरी से मिल रही थीं। डीएमआरसी ने ओएचई तार ठीक करने के लिए स्टाफ तत्काल लगा दिए थे, जिन्होंने करीब दो घटे की मशक्कत के बाद खराबी दूर कर दी। इस दौरान इस रूट में लोगों को आधे घंटे तक मेट्रो का इंतजार करना पड़ रहा था।
डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल निगम) प्रशासन ने यात्रियों को हुई परेशानी के लिए ओएचई तार में आई खराबी को कारण बताया। गनीमत इस बात की थी कि ओएचई तार में यह खराबी दोपहर एक बजे आई, जिससे कम यात्री परेशान हुए। व्यस्त समय में खराबी आने पर करीब 30 हजार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता। नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन पर उतरी कल्पना तथा पुष्पा का कहना है कि अब तो मेट्रो के परिचालन पर भी यकीन नहीं रहा। हम जल्दी पहुचने के लिए मेट्रो का सहारा लेते है, लेकिन यह भी कब खराब हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता।