| ट्रेनें 24 कोच की, प्लेटफार्म 16 कोच के by eabhi200k on 23 July, 2013 - 06:00 AM | ||
|---|---|---|
eabhi200k | ट्रेनें 24 कोच की, प्लेटफार्म 16 कोच के on 23 July, 2013 - 06:00 AM | |
जोन से गुजरने वाली ट्रेनें 24-24 कोच के साथ चलने लगी हैं, लेकिन रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म की लंबाई इतनी नहीं है कि यात्री प्लेटफार्म पर उतर सकें। बिलासपुर डिवीजन के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में 17 स्टेशन ऐसे हैं, जहां यात्री प्लेटफार्म के बजाय पटरी पर उतरते हैं। सबसे बड़ी समस्या उन यात्रियों को रहती है, जिन्हें ऐसे स्टेशनों से ट्रेन में सवार होना होता है। ऐसे स्टेशनों में अप्रिय घटना की आशंका हर समय बनी रहती है। | ||