| कल शाम से मेट्रो स्टेशनों पर खड़े नहीं होंगे वाहन by Mafia on 13 August, 2013 - 07:57 PM | ||
|---|---|---|
Mafia | कल शाम से मेट्रो स्टेशनों पर खड़े नहीं होंगे वाहन on 13 August, 2013 - 07:57 PM | |
नई दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर 14 अगस्त की शाम से राजधानी के सभी मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग खाली करा ली जाएंगी। आम दिनों की तरह लोग यहां गाड़ियां खड़ी नहीं कर पाएंगे। लालकिले पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की समाप्ति के बाद ही उन्हें मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने की अनुमति होगी। वहीं लालकिले के आसपास तथा रिंग रोड (कश्मीरी गेट आइएसबीटी से आइपी फ्लाईओवर, आइटीओ ) पर व्यवसायिक वाहनों (भारी व हल्के) का प्रवेश 14 अगस्त की रात 11 बजे से ही बंद करदिया जाएगा। हालांकि, सामान्य वाहनों के लिए प्रतिबंध सुबह पांच से नौ बजे तक रहेगा। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अनिल शुक्ला (यातायात) के अनुसार, यह व्यवस्था मंगलवार को आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल परेड के दौरान भी लागू रहेगी। | ||