| एयरपोर्ट मेट्रोः डीएमआरसी ने तैयार की सौ सदस्यीय ऑपरेशन टीम by sushil on 30 June, 2013 - 11:30 AM | ||
|---|---|---|
sushil | एयरपोर्ट मेट्रोः डीएमआरसी ने तैयार की सौ सदस्यीय ऑपरेशन टीम on 30 June, 2013 - 11:30 AM | |
नई दिल्ली। रिलायंस द्वारा एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस का परिचालन बंद करने के बाद की स्थिति से निपटने के लिए डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन) ने सौ सदस्यीय टीम का गठन किया है। डीएमआरसी के परिचालन निदेशक शरत शर्मा के नेतृत्व में गठित की गई इस टीम में ऑपरेशन, ट्रैक्सन, इलेक्टिकल, मेंटीनेंस, सिविल, सिंग्नलिंग, कम्युनिकेशन, सिक्योरिटी, रोलिंग स्टॉक और फाइनेंस आदि विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को शामिल किया गया है। | ||