| protest at railway track, hisar, haryana - सैनीवास में ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक रोका, पीड़ित परिवारो by Mafia on 19 June, 2013 - 03:01 PM | ||
|---|---|---|
Mafia | protest at railway track, hisar, haryana - सैनीवास में ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक रोका, पीड़ित परिवारो on 19 June, 2013 - 03:01 PM | |
सिवानी मंडी. सैनीवास में तीन दिन पहले ट्रेन के साथ हादसे में एक युवक की मौत के मामले में रेलवे पुलिस की कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को हिसार-राजगढ़ रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अधिकारियों पर इस मामले में शामिल कर्मचारी व अधिकारी का बचाव करने व जिम्मेदारी से पीछे हटने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि मंगलवार को ही बीकानेर मंडल की डीआरएम को भी जांच के लिए यहां पहुंचना था लेकिन वे नहीं आई। | ||