| ankurpatrika | रेलवे के एक साल में 900 शिकायतें, 1500 जांचे और 400 को सजा on : October 29, 2014 - 11:46:45 AM |
![]() गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे में एक अभियान के तहत भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की कवायद शुरू हो गई है। इस रेलवे के पिछले एक साल में भ्रष्टाचार की 900 शिकायतें मिल चुकी थीं। तथा 1500 जांचे भी की गई। जिसके अंतर्गत 400 रेलकर्मी दोषी पाए गए। जिनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की गई। सोमवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के संबंध में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक व मुख्य सतर्कता अधिकारी पीएन राय ने उक्त जानकारी दी। आगे बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में रेल उपभोक्ताओं की भूमिका अहम है। वे जारी फोन नंबर या सतर्कता कार्यालय के पते पर भी भ्रष्टाचार की शिकायत कर सकते हैं। - See more at: http://www.patrika.com/news/900-complaints-1-500-tried-and-punished-to-400-in-one-year-of-railway/1041152]http://www.patrika.com/news/900-complaints-1-500-tried-and-punished-to-400-in-one-year-of-railway/1041152 |
| ankurpatrika | जमीन पर रेलवे का भी आधिपत्य on : October 29, 2014 - 12:38:45 PM |
![]() कोरबा। रेलवे द्वारा निर्मित फुटओवर ब्रिज (एफओबी) की जमीन की जांच प्रशासन ने पूरी कर ली है। कुछ खातों में रेलवे की जमीन होना पाया गया है। ब्रिज और निर्माणाधीन टिकट काउंटर की भूमि पर एसईसीएल ने दावा ठोका था। अड़ंगेबाजी के कारण यात्री सुविधा वाला कार्य लटका हुआ है। डिप्टी कलक्टर गजेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा की गई जांच में पाया गया है कि बनाए गए फुटओवर ब्रिज और निर्माणाधीन टिकट काउंटर क्षेत्र की कुछ जमीन रेलवे के आधिपत्य में है। कुछ खातों में यह अंकित है। एसईसीएल कोरबा परियोजना ने दावा किया था कि उसकी जमीन पर रेलवे कब्जा कर निर्माण कर रहा है। दरअसल एसईसीएल की योजना यहां पर कोल साइडिंग विकसित करने की है। फुटओवर ब्रिज इसमें आड़े आ रहा था। जमीन पर दावा करते हुए प्रशासन से गुहार लगाई गई थी। कलक्टर ने जांच करवाई। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर मानिकपुर की ओर फुटओवर ब्रिज बनाया गया है। टिकट काउंटर का आधा कार्य भी किया जा चुका है। इसी बीच एसईसीएल प्रबंधन ने अड़गेबाजी शुरू कर दी और जमीन पर दावा ठोक दिया। एफओबी प्रारंभ हो जाने से यात्रियों को क्रासिंग की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इसी मांग लंबे समय से की जा रही थी। ब्रिज का निर्माण हो जाने के बाद एसईसीएल जमीन को लेकर सामने आया। पहले इस पर आपत्ति नहीं जताई गई। जबकि यह कार्य जनहित का है। - See more at: http://www.patrika.com/news/occupation-of-railway-land/1041150]http://www.patrika.com/news/occupation-of-railway-land/1041150 |
| ankurpatrika | स्टेशन से आगे निकली अमरकंटक एक्सप्रेस on : October 29, 2014 - 14:59:50 PM |
![]() भिलाई। पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की शाम 6.28 बजे अमरकंटक एक्सप्रेस पहुंची। डिसप्ले बोर्ड में जिस नंबर के कोच को ठहरना था, उसको वह छोड़कर आगे बढ़ चुकी थी। यह देख यहां उतरने वाले यात्री हड़बड़ा गए। बताया जाता है कि यात्रियों ने चेन पुलिंग की। ट्रेन ठहरती उससे पहले ही यात्री लगभग कूदते हुए उतरे। इसी तरह जिनका जिस कोच में रिजर्वेशन था, उस कोच की ओर वे भागे। ट्रेन महज दो मिनट ही ठहरती है, इस वजह से यात्री परेशान हो गए। स्थल से आगे रुकने के बाद भी ट्रेन महज दो मिनट रुकने के बाद ही बढ़ गई है। इससे यात्रियों में नाराजगी थी। - See more at: http://www.patrika.com/news/further-out-from-the-station-amarkantak-express/1041273]http://www.patrika.com/news/further-out-from-the-station-amarkantak-express/1041273 |
| ankurpatrika | मालगाड़ी पटरी से उतरी रेल यातायात प्रभावित on : October 29, 2014 - 16:51:09 PM |
![]() दरभंगा। दरभंगा से कुछ दूरी पर मंगलवार शाम एक मालगाडी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। दरभंगा रेलवे स्टेशन के अधीक्षक मनहर गोपाल ने बताया कि सीतामढी की दिशा में यार्ड में जा रही मालगाडी के तीन डिब्बे शाम करीब सात बजे अचानक पटरी से उतर गए। जिसके कारण कुछ देर के लिए रेल यातायात बंद हो गया था कुछ घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मालगाड़ी के डिब्बों को सही कर पुनः ट्रैक को दुरुस्त किया गया। जिसके बाद रेल यातायात फिर से सुचारु रुप से शुरू हो सका। ट्रैक प्रभावित होने से कई ट्रेनें देरी से रवानी हो सकी वहीं यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। - See more at: http://www.patrika.com/news/railway-track-close-up-of-freight/1041300]http://www.patrika.com/news/railway-track-close-up-of-freight/1041300 |
| ankurpatrika | कम दूरी के रेल सफर में अब आप को मिलेगी ये नई सुविधा! on : November 20, 2014 - 17:06:25 PM |
![]() नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने यात्रियों की परेशानियों को दूर करने के लिए नए आइडियाज पर काम कर रही है। भारतीय रेल को बहतर बनाने के लिए मोदी सरकार एक ऎसे प्रस्ताव पर काम कर रही है, जिसके जरिए ट्रेन में सीटों की संख्या बढ़ाई जा सके और साथ ही यात्रियों को ढ़ोने की उसकी क्षमता भी बढ़ाई जा सके। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कम दूरी तक यात्रा करने वालों के लिए ट्रेनों में स्लीपर कोच की जगह रिजर्व चेयरकार लगाए जाने का सुझाव दिया है। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक रेल मंत्री ने विभाग को एक नोट भेजा है। जिसमें उन्होंने कहा, उनका मानना है कि जिन यात्रियों को 10 घंटे से कम समय तक यात्रा करनी होती है, वोे चेयरकार में भी सहूलियत के साथ सफर कर सकते हैं। स्लीपर कोच की जगह चेयरकार लगाए जाने से ज्यादा से ज्यादा यात्री सफर तय कर सकेंगे। इससे उन्हें त्योंहारी सीजन में भी तकलीफ नहीं उठानी पड़ेगी। See more at: http://www.patrika.com/news/prabhu-gives-an-idea-of-replacing-sleepers-with-chair-cars-in-short-distance-tr/1049735 |
| ankurpatrika | लुटेरों से भिड़ी छात्रा तो चलती ट्रेन से फेंका on : November 20, 2014 - 17:10:28 PM |
![]() भोपाल। महाकाल बाबा के दर्शन के लिए दिल्ली से उज्जैन आ रही कानपुर निवासी 29 वर्षीय छात्रा को बदमाशों ने चलती ट्रेन से फेंक दिया। घटना मंगलवार रात करीब दो बजे बीना स्टेशन के पहले मालवा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-7 में हुई। छात्रा को गंभीर हालत में बीना के अस्पताल लाया गया। सिर में गंभीर चोट आने के चलते जब छात्रा को होश नहीं आया तो डॉक्टरों ने उसे हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक पीडिता की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। चश्मदीदों ने बताया कि छात्रा ऋतु त्रिपाठी जब सो रही थी, तब बदमाश उसका पर्स उठाकर भागने लगे। चोरी का आभास होते ही ऋतु जाग गई और बदमाशों के पीछे भागी। ट्रेन के गेट पर उसकी बदमाशों से झूमा-झपटी हुई, तभी बदमाशों ने उसे ट्रेन से बाहर फेंक दिया। इतना सब कुछ होता रहा और डिब्बे के अन्य यात्री चुपचाप देखते रहे। गाड़ी जब तक रूकती, बदमाश कूदकर भाग गए। - See more at: http://www.patrika.com/news/students-clashed-thrown-from-the-moving-train-by-robbers/1049604 |
| ankurpatrika | ट्रेन की जिस बोगी में होगी चोरी उसका इंचार्ज ही होगा जिम्मेदार on : November 20, 2014 - 17:12:56 PM |
![]() रायपुर। रेल यात्रा के दौरान यदि यात्रियों के सामान की चोरी होती है तो इसकी जिम्मेदारी उस बोगी की सुरक्षा में तैनात आरपीएफ जवान की होगी। उस जवान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ट्रेनों में बढ़ती चोरी की वारदातों पर कंट्रोल करने के लिए मुख्य सुरक्षा आयुक्त मुंबई डीबी कसार ने सभी रेलवे मंडलों को नए निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात प्रत्येक जवान के दो बोगी की सुरक्षा का जिम्मा संम्हालना होगा। उसे हर स्टेशन पर चढऩे वाले यात्रियों की पहचान बर्थ की स्थिति तथा बाहरी व्यक्ति पर नजर रखनी होगी। यदि इस दौरान किसी भी प्रकार की कोई घटना होती है तो सुरक्षा में तैनात जवान पर कार्रवाई की जाएगी। होगी विभागीय कार्रवाई: सुरक्षा में तैनात जवान की बोगी में यदि चोरी या कोई अन्य वारदात होती है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उसको चार्जशीट देने से लेकर, वेनतवृद्घि तथा पदोन्नति रोकने जैसे कदम उठाए जाएंगे। - See more at: http://www.patrika.com/news/incharge-will-be-responsible-if-thievery-occurs-in-train-wagon/1049463 |
| ankurpatrika | यात्रियों ने हंगामा कर ट्रेन को रोका on : November 20, 2014 - 17:18:15 PM |
![]() दरभंगा। रेल प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए ट्रेन को रोक कर जमकर बवाल किया। चलती ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोक दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रशासन के समझाने के बावजूद लोगों ने बदसलूकी की। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि दरभंगा से सीतामढ़ी जाने वाले पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों ने दरभंगा-सीतामढ़ी रेल खंड को जाम कर दिया। दरभंगा जंक्शन से खुलने के बाद ट्रेन को कटलबाड़ी के समीप चेन पुलिंग कर उसे रोक दी। आक्रोशित यात्रियों ने रेल प्रशासन पर भेद भाव करने का आरोप लगाया। See more at: http://www.patrika.com/news/passengers-rucks-stop-the-train/1049456 |
| ankurpatrika | 31 दिसंबर से ढाई माह के लिए रद होगी दो एक्सप्रेस ट्रेन on : November 20, 2014 - 17:23:09 PM |
![]() फतेहाबाद। दिसंबर माह में पड़ने वाली धुंध के कारण रेलवे विभाग ने दो एक्सप्रेस ट्रेनों को ढाई माह के लिए रद कर दिया गया है। इसकी सूचना रेलवे विभाग ने टोहाना की समयसारिणी पर चस्पा दी है। स्टेशन मास्टर सुधीर कनौजिया के अनुसार रद की गई गाडियों में हावड़ा से श्रीगंगानगर को आने व जाने वाली आभा तूफानमेल व नई दिल्ली से लुधियाना को आने व जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दोनों ट्रेन 31 दिसंबर 2014 से लेकर 15 फरवरी 2015 तक बंद कर दी गई हैं। - See more at: http://www.patrika.com/news/two-express-train-has-been-cancelled-from-31-december/1049702 |
| ankurpatrika | रेलवे की सुस्ती, नहीं बढ़ेंगी सामान्य बोगियां on : November 25, 2014 - 17:04:59 PM |
![]() रतलाम।समय रहते प्रस्ताव नहीं भेजने के कारण रतलाम रेल मंडल से गुजरने वाली यात्री ट्रेनों में सामान्य बोगियां नहीं बढ़ेगी। रेलवे बोर्ड ने जरूरत के हिसाब से प्रत्येक मंडल से प्रस्ताव मांगे थे। जिनको पश्चिम रेलवे मुख्यालय भेजना था। यहां के बाद यह प्रस्ताव बोर्ड को जाना थे। रतलाम मंडल ने सामान्य बोगियों को बढ़ाने संबधी प्रस्ताव तय समय 20 नवंबर तक भेजा ही नहीं। रतलाम मंडल से निकलने वाली यात्री गाडियों में करीब 18 से 26 यात्री डिब्बे होते हैं। इनमें सामान्य से लेकर आरक्षित व एसी बोगियां रहती हैं। आरक्षित व एसी बोगी से भी कम सामान्य बोगियों की संख्या रहती है। हालात यह है कि मंडल से निकलने वाली यात्री गाडियों में आए दिन सामान्य यात्री डिब्बे में चढ़ने व बैठने की बात को लेकर विवाद हो रहा है। डिब्बे की क्षमता 72 यात्रियों की रहती है, जबकि इसमे औसत 150 से 160 यात्री सवार होते है। आम यात्री के डिब्बे नहीं बढ़ना विवाद का प्रमुख कारण है। - Source: http://www.patrika.com/news/railway-lethargy-not-raise-general-bogies/1051843 |
General Discussion
|
|
PNR Predictions
|
|
Train Discussion
|
|
Feedback
|
Indian Railways News
|










