| पटरी पर नहीं लौटा रेल यातायात by puneetmafia on 08 September, 2012 - 09:01 AM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | पटरी पर नहीं लौटा रेल यातायात on 08 September, 2012 - 09:01 AM | |
रतलाम । बारिश की वजह से प्रभावित हुए रेल यातायात में दूसरे दिन भी सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार को भी अधिकांश ट्रेनें देरी से चल रही थी। एक दिन पहले गोधरा-दाहोद रेलखंड पर ट्रैक बाधित होने से ट्रेनें स्टेशनों पर खड़ी करना पड़ी। इस वजह से प्रभावित ट्रेनें घंटों देरी से गंतव्य स्टेशनों तक पहुंची।ऎसे में रेलवे ने इन्हें रिशेड्यूल कर देरी से चलाया। लगभग छह ट्रेनों के समय को रिशेड्यूल किया गया। स्वराज एक्सपे्रस व पश्चिम एक्सपे्रस भी देरी से चल रही थी। अवंतिका एक्सपे्रस, शांति एक्सपे्रस तथा दुरंतो एक्सपे्रस लगभग 4 घंटे से अधिक समय की देरी से इंदौर पहुंची। | ||