Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Sep 08, 2012 - 09:01:13 AM


Title - पटरी पर नहीं लौटा रेल यातायात
Posted by : puneetmafia on Sep 08, 2012 - 09:01:13 AM

रतलाम । बारिश की वजह से प्रभावित हुए रेल यातायात में दूसरे दिन भी सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार को भी अधिकांश ट्रेनें देरी से चल रही थी। एक दिन पहले गोधरा-दाहोद रेलखंड पर ट्रैक बाधित होने से ट्रेनें स्टेशनों पर खड़ी करना पड़ी। इस वजह से प्रभावित ट्रेनें घंटों देरी से गंतव्य स्टेशनों तक पहुंची।ऎसे में रेलवे ने इन्हें रिशेड्यूल कर देरी से चलाया। लगभग छह ट्रेनों के समय को रिशेड्यूल किया गया। स्वराज एक्सपे्रस व पश्चिम एक्सपे्रस भी देरी से चल रही थी। अवंतिका एक्सपे्रस, शांति एक्सपे्रस तथा दुरंतो एक्सपे्रस लगभग 4 घंटे से अधिक समय की देरी से इंदौर पहुंची।

कुछ ट्रेनों को किया रिशेडयूल
बारिश की वजह से रेल यातायात प्रभावित हुआ लेकिन इससे प्रभावित ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कुछ ट्रेनों के देरी से गंतव्य पर पहुंचने की वजह से उन्हें रिशेड्यूल किया गया।

प्रदीप शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी रतलाम रेल मंडल
ये ट्रेनें की रिशेड्यूल शुक्रवार को मुंबई से चलने वाली 12953 अगस्त क्रांति राजधानी एक्सपे्रस निर्घारित समय 17.40 बजे के स्थान पर 18.50 बजे (01.10 घंटे) देरी से चलाई गई। मंुबई से चलने वाली 12955 मुंबई-जयपुर एक्सपे्रस अपने निर्घारित समय 18.50 बजे के स्थान पर 22.25 बजे (03.35 घंटे) देरी से चलाई गई। बांद्रा से चलने वाली 12995 बांद्रा-उदयपुर एक्सपे्रस निर्घारित समय 15.40 बजे के स्थान पर 18.05 बजे (02.25 घंटे) देरी से चलाई गई। इंदौर से चलने वाली 19329 इंदौर-उदयपुर एक्सपे्रस निर्घारित समय 08.05 बजे के स्थान पर 10.05 बजे चलाई गई। पुणे से चलने वाली 19311 पुणे-इंदौर एक्सपे्रस निर्घारित समय 15.20 के स्थान पर 16.15 बजे (00.55 घंटे देरी) से चलाया गया। अहमदाबाद से चलने वाली 12917 गुजरात संपर्क क्रांति एक्सपे्रस को रिशेड्यूल किया गया। इसे 01.40 घंटे देरी से चलाया गया।

ये ट्रेनें देरी से पहुंची 12471 मुंबई-जम्मूतवी स्वराज एक्स. 04.30 घंटे देरी से चल रही है। 12925 बांद्रा-अमृतसर पश्चिम एक्स. 01.30 घंटे देरी से चल रही है। 12961 अवंतिका एक्स. 04.25 घंटे विलंब से इंदौर पहुंची। 19309 शांति एक्स. 03.20 घंटे विलंब से इंदौर पहुंची 12227 दुरंतो एक्स. 02.15 घंटे विलंब से इंदौर पहुंची।